जेवरात सहित लाखों की चोरी
चौपारण : थाना क्षेत्र के गोसला में चोरों ने रविवार की रात सदानंद पांडेय के घर में सेंधमारी की. चोर श्री पांडेय के घर से जेवरात सहित नकद व लाखों रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गये. इस संबंध में श्री पांडेय ने थाना में आवेदन दिया है. इनके अलावा चोरों ने हरिहर पांडेय, किशोर […]
चौपारण : थाना क्षेत्र के गोसला में चोरों ने रविवार की रात सदानंद पांडेय के घर में सेंधमारी की. चोर श्री पांडेय के घर से जेवरात सहित नकद व लाखों रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गये. इस संबंध में श्री पांडेय ने थाना में आवेदन दिया है. इनके अलावा चोरों ने हरिहर पांडेय, किशोर पासवान, बालेश्वर पासवान एवं तिलक पासवान के घर भी चोरी करने का प्रयास किया. कुछ लोगों के घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया. जबकि कई घरों में सेंधमारी का प्रयास किया. इसी बीच घर वालों के जग जाने के कारण चोर भाग गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










