बिना परमिट के 22 स्कूल बस जब्त

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग : हजारीबाग जिला परिवहन पदाधिकारी प्रणव कुमार पॉल ने बरही तथा चौपारण में 22 स्कूल बसों को जब्त किया है. उन्होंने बताया कि डीएवी बरही से 11 तथा चौपारण सुरेखा प्रकाश पब्लिक स्कूल बहेरा से 11 बसें जब्त की गयी है. इन बसों का टैक्स, परमिट, फिटनेस सभी फेल था. कई और दस्तावेजों में […]

विज्ञापन

हजारीबाग : हजारीबाग जिला परिवहन पदाधिकारी प्रणव कुमार पॉल ने बरही तथा चौपारण में 22 स्कूल बसों को जब्त किया है. उन्होंने बताया कि डीएवी बरही से 11 तथा चौपारण सुरेखा प्रकाश पब्लिक स्कूल बहेरा से 11 बसें जब्त की गयी है. इन बसों का टैक्स, परमिट, फिटनेस सभी फेल था.

कई और दस्तावेजों में कमी पायी गयी. बरही के दो बसों को 12 हजार रुपये फाइन करके छोड़ा गया. स्कूल प्रबंधन पर होगी कार्रवाई : डीटीओ ने कहा कि जिले में अधिकांश निजी स्कूल बसों के परिचालन में परिवहन विभाग का ख्याल नहीं रख रहे हैं. मसलन बसों को चला रहे हैं. लेकिन बसों का परमिट, टैक्स टोकन, फिटनेस अप-टू-डेट नहीं है. बच्चों के सुरक्षा की दृष्टिकोण से बसें सुरक्षित नहीं है. खिड़कियों में जाली नहीं है. डीटीओ ने कहा कि उन सभी स्कूल के बसों को चिह्नित किया जा रहा है. बसों को जब्त करने का काम किया जायेगा. उन्होंने कहा कि पकड़े गये सभी 22 बसों को एक सप्ताह का समय देकर कागज पेश करने को कहा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola