19.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

बंदखारो को प्रखंड बनाने की मांग

विष्णुगढ़. बंदखारो प्रखंड निर्माण समिति ने मंगलवार को विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना दिया व रैली निकाली. रैली मुख्य मार्गों से होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया. वक्ताओं ने बंदखारो को प्रखंड बनाने की मांग की. बीडीओ को ज्ञापन सौंपा. बंदखारो की दूरी विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय से 20 […]

विष्णुगढ़. बंदखारो प्रखंड निर्माण समिति ने मंगलवार को विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना दिया व रैली निकाली. रैली मुख्य मार्गों से होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया. वक्ताओं ने बंदखारो को प्रखंड बनाने की मांग की. बीडीओ को ज्ञापन सौंपा. बंदखारो की दूरी विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय से 20 किमी है. यह आदिवासी व अत्यंत पिछड़ा वर्ग बहुल क्षेत्र है. बंदखारो गांव के आसपास जोबर, खरकी, गाल्होबार, नेरकी, चानो, नागी, सारूकुदर, मंडमो पंचायत है. कार्यक्रम में झाविमो नेता चंद्रनाथ भाई पटेल, जिप सदस्य सरस्वती कुमारी, मुखिया उत्तम कुमार, नारायण गंझू, पिंकी चौधरी, मुनिया देवी, कैलाश महतो, राजेंद्र मंडल, सत्यनारायण महतो, सुधीर सिंह, दशरथ महतो, गंगाधर महतो, दौलत महतो, धानेश्वर महतो, मनोहर महतो, दिनेश महतो, रितलाल महतो, जीवाधन महतो, मुनीपाल महतो, टहल महतो, परुन, खगपति, प्रकाश, रामलखन सहित कई लोग शामिल थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें