हजारीबाग यूथ विंग के शिविर में 325 यूनिट रक्त संग्रह

उदघाटन सांसद मनीष जायसवाल ने किया
हजारीबाग. हजारीबाग यूथ विंग ने लक्ष्मी सिनेमा हॉल में महारक्तदान शिविर का आयोजन किया. इसमें 325 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. शिविर का उदघाटन सांसद मनीष जायसवाल ने किया. मौके पर सिमरिया विधायक उज्ज्वल कुमार दास, जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता सहित कई लोग मौजूद थे. विधायक उज्ज्वल दास ने रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया. कई महिलाओं ने भी रक्तदान किया. आयोजन में पुलिस जवानों और एनसीसी कैडेट्स ने भी भाग लिया. रेड क्रॉस सोसाइटी एवं सदर अस्पताल की टीम ने रक्त संग्रह में सहयोग दिया. सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि यह आयोजन समाज के लिए प्रेरणादायी है. रक्तदान जरूरतमंदों के लिए जीवनदान साबित होता है. संस्था के अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही संस्था का उद्देश्य है. रक्तदाताओं को हेलमेट व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.
राजेश साव हत्याकांड में एक दर्जन लोग हिरासत में
कटकमसांडी. राजेश साव हत्याकांड मामले में पुलिस एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने बताया कि हर बिंदुओं पर जांच चल रही है. मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जायेगा. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस हर पहलुओं पर बारीकी से अध्ययन कर मामले का खुलासा करेगी. राजेश कुमार साव का शव रविवार की सुबह बानादाग एनटीपीसी न्यू रोड के समीप से पुलिस ने बरामद किया था.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




