महाशिवरात्रि को लेकर बड़कागांव में शांति समिति की बैठक, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

बड़कागांव : झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना परिसर में महाशिवरात्रि पूजा को लेकर दोनों समुदाय के बीच शांति समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता एसडीपीओ भूपेंद्र प्रसाद रावत व संचालन थाना प्रभारी स्वपन कुमार महतो ने की. बैठक में प्रखंड के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, समाजसेवी सहित बड़कागांव के प्रबुद्ध लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त […]
बड़कागांव : झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना परिसर में महाशिवरात्रि पूजा को लेकर दोनों समुदाय के बीच शांति समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता एसडीपीओ भूपेंद्र प्रसाद रावत व संचालन थाना प्रभारी स्वपन कुमार महतो ने की. बैठक में प्रखंड के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, समाजसेवी सहित बड़कागांव के प्रबुद्ध लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये.
मौके पर पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि सभी बन्धु भाई-चारगी के साथ महाशिवरात्रि पर्व को मनाएं. वहीं एसडीपीओ भूपेंद्र प्रसाद रावत ने सभी जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवी, समाजसेबियों एवं दोनों समुदाय से अपील की है कि त्यौहार शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण मनायें. गलत करने वालों को चिन्हित कर पुलिस प्रशासन को सूचना दें.
थाना प्रभारी स्वपन कुमार महतो ने कहा कि पुलिस की निगरानी में महाशिवरात्रि शिव बारात निकाली जायेगी. हुड़दंग करने वालों पर नजर रखी जायेगी. किसी भी प्रकार के शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जायेगा. मौके पर इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार मिश्रा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ चौबे, विधायक प्रतिनिधी संजय कुमार, जिला उपाध्यक्ष कजरू साव, मंडल अध्यक्ष बेचन साव, मुखिया कैलाश महतो, अनीता देवी, दीपक दास, अशोक महतो, सांढ़ पंचायत समिति सदस्य बासमती देवी, रामप्रवेश महतो, मुखिया महेंद्र महतो, सोहन लाल मेहता, दिनेश पासवान, शिवा तूरी, प्रभु राम, प्रोफेसर लालदेव महतो, शेख अब्दुल्ला, रामधनी महतो, जयशंकर प्रसाद महतो, मुखिया वाजिद अली, प्रोफेसर फजउद्दीन, विष्णु रजक, मनोज गुप्ता, बैजनाथ महतो, पंकज ठाकुर, मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्राचार्य मोहम्मद इब्राहिम, दामोदर प्रसाद मेहता, सुभाष सिंह, सुबोध जायसवाल, विनु कुमार महतो, चंद्रिका साव, आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




