हजारीबाग : चाकू से घायल फिरोज की मौत

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग : शहर के चिस्तीया मुहल्ला में चार फरवरी को एक फेरीवाला मो फिरोज को छुरा मारकर घायल कर दिया गया था. इलाज के क्रम मे उसकी मौत सात फरवरी की देर रात रांची रिम्स मे हो गयी. फेरीवाला का शव लेकर उसके परिजन बड़ा बाजार टीओपी पहुंच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने […]

विज्ञापन

हजारीबाग : शहर के चिस्तीया मुहल्ला में चार फरवरी को एक फेरीवाला मो फिरोज को छुरा मारकर घायल कर दिया गया था. इलाज के क्रम मे उसकी मौत सात फरवरी की देर रात रांची रिम्स मे हो गयी. फेरीवाला का शव लेकर उसके परिजन बड़ा बाजार टीओपी पहुंच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

बड़ा बाजार टीओपी प्रभारी सतेंद्र सिंह द्वारा आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की आश्वासन के बाद परिजन शव लेकर चले गये. मृतक मो फिरोज उप्र के भदवई, थाना ओराई ग्राम घरघूसिया का रहनेवाला था. वह शहर के चिस्तीया मुहल्ला मे किराये के मकान में रहता था. इसी मकान मे उप्र के 25 अन्य फेरीवाले किराये पर रहते है. चार फरवरी की देर रात मो फिरोज (पिता मो जब्बार) और इसके एक साथी कालीन व मैट का फेरीकर वापस चिस्तीया मुहल्ला लौट रहा था. इसी क्रम में आरोपियों ने मो फिरोज को चाकू मारकर घायल कर दिया और उसके पाकेट से 15000 रुपये लूट लिये थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola