हम रहेंेगे फिट, तो आगे बढ़ेगा देश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग : श्री रामकृष्णा शारदा आश्रम शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, हजारीबाग के तत्वावधान में फिट इंडिया के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने साइकिल रैली निकाली. इसका उद्घाटन महाविद्यालय के संस्थापक स्वामी तपानंद महाराज ने हरी झंडी दिखा कर किया. महाविद्यालय के सहायक सचिव समाप्ति पॉल, प्राचार्य डॉ शिशिर कुमार यादव, अपोलिना बाखला, परीक्षित लायक, एनएसएस […]
विज्ञापन
हजारीबाग : श्री रामकृष्णा शारदा आश्रम शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, हजारीबाग के तत्वावधान में फिट इंडिया के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने साइकिल रैली निकाली. इसका उद्घाटन महाविद्यालय के संस्थापक स्वामी तपानंद महाराज ने हरी झंडी दिखा कर किया.
महाविद्यालय के सहायक सचिव समाप्ति पॉल, प्राचार्य डॉ शिशिर कुमार यादव, अपोलिना बाखला, परीक्षित लायक, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी दयानंद कुमार यादव, अन्य सहायक प्राध्यापक, स्वयंसेवक एवं प्रशिक्षु शिक्षक मौजूद थे. रैली महाविद्यालय प्रांगण से निकल कर विभिन्न मार्गों से होते हुए विभावि पहुंची.
कुलपति प्रो रमेश शरण एवं कुलसचिव डॉ वंशीधर प्रसाद रूखयार ने रैली में सम्मिलित होकर अच्छे विचारों से स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित किया. रैली को सफल बनाने में सहायक प्राध्यापक सरोज यादव, तनीमा प्रिया, संजय कुमार, प्रमोद दांगी, श्यामली सलकर, अंजना सिन्हा, प्रिया देव, रूपा रानी, अरविंद मालाकार, सत्यजीत बेरा व कुमार राजा का सराहनीय योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










