कोयला लदा मिनी ट्रक जब्त, दो को जेल

हजारीबाग : पोड़ा कोयला लदे एक मिनी ट्रक (बीआर-56-1075) को मुफस्सिल पुलिस ने पकड़ा है. वहीं चालक व कोयला के एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है. चालक आलोक कुमार (पिता-रामाशंकर सिंह) और संतोष कुमार मिश्रा (पिता-स्व कृष्णानंदन मिश्रा) रोहतास (बिहार)के रहनेवाले हैं. इस संबंध मे मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दोनों को […]
हजारीबाग : पोड़ा कोयला लदे एक मिनी ट्रक (बीआर-56-1075) को मुफस्सिल पुलिस ने पकड़ा है. वहीं चालक व कोयला के एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है. चालक आलोक कुमार (पिता-रामाशंकर सिंह) और संतोष कुमार मिश्रा (पिता-स्व कृष्णानंदन मिश्रा) रोहतास (बिहार)के रहनेवाले हैं.
इस संबंध मे मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दोनों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मुफस्सिल थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की. एएसआइ हादी खान, सोनेलाल गिरि, कृष्णा प्रसाद, और प्रेक्ष्यमान एसआइ ने वाहन चेकिंग के दौरान कार्रवाई की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




