भारत को कुपोषण मुक्त बनाने का संकल्प

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग : राष्ट्रीय सेवा योजना संत कोलंबा कॉलेज ने पोषण अभियान के तहत पोषण कार्यक्रम चलाया. अध्यक्षता डॉ सरिता सिंह ने की. टीम लीडर अविनाश कुमार के नेतृत्व में पोषण अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा भारत को कुपोषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया. डॉ सरिता सिंह ने कहा कि शरीर के विकास के […]

विज्ञापन

हजारीबाग : राष्ट्रीय सेवा योजना संत कोलंबा कॉलेज ने पोषण अभियान के तहत पोषण कार्यक्रम चलाया. अध्यक्षता डॉ सरिता सिंह ने की. टीम लीडर अविनाश कुमार के नेतृत्व में पोषण अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा भारत को कुपोषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया. डॉ सरिता सिंह ने कहा कि शरीर के विकास के लिए उचित पोषण जरूरी है.

विज्ञापन

हम जितने भी अनाज खाते हैं, उसमें रासायनिक उर्वरकों का समावेश होता है. जिससे अनेक प्रकार की बीमारियां होती है. इस समस्या को खत्म करने के लिए जैविक खाद्य से फले-फूले अनाजों, सब्जियों तथा फलों का प्रयोग करने की बात कही. मौके पर स्वयंसेवक रंजन सिंह, सोनू स्वराज, शम्मा, आशीष, प्रीति, ज्योति, मनिता, आकांक्षा, अदिति, वीरेंद्र, लवली, सुजीत, कृष्णा, प्रतीक्षा, तरन्नुम, श्रेया, करिश्मा, कृति, रानी, आकाश, वैष्णवी, अलका ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola