बरकट्ठा : समारोह में संबंधी के घर आये बच्चे की कुएं में डूबने से मौत

बरकट्ठा : बरकट्ठा डागडीह ग्राम में अपने संबंधी के घर आये बच्चे की कुएं में डुबने से मौत हो गयी. बुधवार की शाम बरकट्ठा डागडीह में खेलने के दौरान ग्राम चांदगढ बेड़ोकला निवासी विशुन कुमार (तीन वर्ष), पिता बालेश्वर यादव कुएं में गिर पड़े. जिन्हें घरवालों ने ग्रामीणों के मदद से कुएं से बाहर निकाला. […]
बरकट्ठा : बरकट्ठा डागडीह ग्राम में अपने संबंधी के घर आये बच्चे की कुएं में डुबने से मौत हो गयी. बुधवार की शाम बरकट्ठा डागडीह में खेलने के दौरान ग्राम चांदगढ बेड़ोकला निवासी विशुन कुमार (तीन वर्ष), पिता बालेश्वर यादव कुएं में गिर पड़े. जिन्हें घरवालों ने ग्रामीणों के मदद से कुएं से बाहर निकाला.
बच्चे की गंभीर अवस्था को देखते हुए परिजन तत्काल उसे बरकट्ठा अस्पताल ले गये. जहां से चिकित्सकों ने चिंताजनक स्थिति को देखते हुए हजारीबाग रेफर कर दिया. जिसकी हजारीबाग ले जाने के दरम्यान सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गयी.
मृतक विशुन कुमार के पिता अपने संबंधी ग्राम बरकट्ठा डागडीह निवासी नारायण यादव के घर छट्ठी समारोह में शामिल होने आये थे. घटना के बाद खुशी का माहौल मातम में बदल गया. मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










