बरकट्ठा : पुलिस ने अवैध गांजा लदे वाहन को किया जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

बरकट्ठा : बरकट्ठा थाना पुलिस ने अवैध गांजा लदे मारुति कार को पकड़ा है. पुलिस ने मौके पर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अशोक कुमार राम ने रविवार को मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई किया. पुलिस ने विशाखापत्तनम से बागपत जा रही फोर्ड फिस्टा गाड़ी नंबर UP12U 5888 को […]
बरकट्ठा : बरकट्ठा थाना पुलिस ने अवैध गांजा लदे मारुति कार को पकड़ा है. पुलिस ने मौके पर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अशोक कुमार राम ने रविवार को मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई किया. पुलिस ने विशाखापत्तनम से बागपत जा रही फोर्ड फिस्टा गाड़ी नंबर UP12U 5888 को बरकट्ठा थाना के समीप से पकड़ा है.
जब्त किये गये गाड़ी में अवैध रूप से रखे 30 किलो गांजा की कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये बतायी जा रही है. पुलिस ने मौके पर गाड़ी चालक मोहम्मद अयूब, पिता- मोहम्मद बाबु तथा सवार मोहम्मद जब्बार, पिता- मोहम्मद सादा दोनों ग्राम कोताना थाना बड़वत, जिला- बागपत निवासी को गिरफ्तार किया.
पकड़े गये लोगों ने बताया कि गांजा मालिक मोहम्मद अनीस, पिता- हाजी यूसुफ एवं मोहम्मद आरिफ, पिता- मोहम्मद नसीम दोनों ग्राम कोताना थाना बड़वत, जिला बागपत यूपी निवासी है. उक्त गांजा को विशाखापत्तनम से लेकर बागपत पहुंचाने जा रहा था.
इस बाबत बरकट्ठा थाना में कांड संख्या 136/19 के तहत गाड़ी मालिक मुकेश कुमार, ग्राम- मुजफ्फरनगर, यूपी निवासी समेत चारों लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी. पुलिस पकड़े गये आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद सेन्ट्रल जेल हजारीबाग भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




