बाइक की डिक्की तोड़ उड़ाये 50 हजार रुपये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jul 2019 1:04 AM
विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ प्रखंड के नवादा करबला मोड़ से बुधवार को बाइक की डिक्की तोड़ उचक्के 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गये. बताया जाता है कि बक्सपुरा पंचायत अंतर्गत चरनखिया निवासी मजलूम ने अंसारी बैंक ऑफ इंडिया की नवादा शाखा से 50 हजार रुपये की निकासी की. राशि और पासबुक बाइक की डिक्की में […]
विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ प्रखंड के नवादा करबला मोड़ से बुधवार को बाइक की डिक्की तोड़ उचक्के 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गये. बताया जाता है कि बक्सपुरा पंचायत अंतर्गत चरनखिया निवासी मजलूम ने अंसारी बैंक ऑफ इंडिया की नवादा शाखा से 50 हजार रुपये की निकासी की.
राशि और पासबुक बाइक की डिक्की में रखकर वे नवादा में कर्बला चौक पहुंचकर किसी काम से एक दुकान में सामान खरीदने गये, इसी दौरान उचक्के बाइक की डिक्की तोड़कर राशि लेकर फरार हो गये. पूरी घटना का वीडियो फुटेज दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. घटना के बाद लोगों ने अपराधियों का पीछा किया और पकड़ा. बाद में पुलिस के हवाले कर दिया. वह इचाक के देवकुली का रहनेवाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










