इलाज में देर होने से घायल नीलगाय की हुई मौत

चौपारण : प्रखंड के वन प्रक्षेत्र के कंकरोला जंगल से वन विभाग ने घायल नीलगाय को पकड़ा है. प्यास के कारण नीलगाय जंगल से भाग कर गांव की ओर आ गयी. गांव वालों को देखते नीलगाय फिर जंगल की ओर भागने लगी. भागने के क्रम में गड्ढे में गिरने से नीलगाय गंभीर रूप से घायल […]
चौपारण : प्रखंड के वन प्रक्षेत्र के कंकरोला जंगल से वन विभाग ने घायल नीलगाय को पकड़ा है. प्यास के कारण नीलगाय जंगल से भाग कर गांव की ओर आ गयी. गांव वालों को देखते नीलगाय फिर जंगल की ओर भागने लगी. भागने के क्रम में गड्ढे में गिरने से नीलगाय गंभीर रूप से घायल हो गयी.
सूचना पाते वन विभाग के रेस्क्यू टीम जंगल पहुंच कर नीलगाय को कब्जे में कर पशु चिकित्सालय लायी. महज चौपारण में समय पर चिकित्सीय सुविधा नहीं मिलने पर नीलगाय को इलाज के लिए बरही पहुंचाया गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी. बरही में इलाज के बाद नीलगाय को नेशनल पार्क जंगल में छोड़ने जाने के क्रम में नीलगाय का दम टूट गया. रेस्क्यू टीम में फॉरेस्टर रामेश्वर साव, पंकज कुमार, संटू कुमार, अजीत कुमार गंझू, किशोर यादव, सुखदेव यादव समेत कई लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




