दबंग का जलमीनार पर कब्जा

इचाक : प्रखंड के परासी पंचायत स्थित कुटुमसुकरी साव मुहल्ला में निर्मित जलमीनार से लोगों को पानी नहीं मिल रहा है. जलमीनार का निर्माण सत्यनारायण रविदास की जमीन पर हुआ है. पहले यहां के लोगों को प्रतिदिन सुबह में मुश्किल से आधा घंटा पानी मिलता था. पिछले एक सप्ताह से मुहल्ले के जरूरतमंदों को पानी […]
इचाक : प्रखंड के परासी पंचायत स्थित कुटुमसुकरी साव मुहल्ला में निर्मित जलमीनार से लोगों को पानी नहीं मिल रहा है. जलमीनार का निर्माण सत्यनारायण रविदास की जमीन पर हुआ है. पहले यहां के लोगों को प्रतिदिन सुबह में मुश्किल से आधा घंटा पानी मिलता था. पिछले एक सप्ताह से मुहल्ले के जरूरतमंदों को पानी नहीं मिल रहा है.
ग्रामीणों के अनुसार सत्यानारायण रविदास जलमीनार का पानी से अपना मकान बनवा रहा है. लोगों की शिकायत है कि पानी मांगने पर डांट डपट कर भगा दिया जाता है. अब परेशानी यह है कि मुहल्ले में पांच कुएं सूख चुके हैं. एक चापानल भी दो साल से खराब पडा है. फिलहाल लोग पानी के लिए भटक रहे हैं. इस गांव को सांसद ने गोद लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




