अवैध रूप से संचालित 10 क्रशर ध्वस्त

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 May 2019 1:37 AM

विज्ञापन

विरोध में घंटों सड़क जाम, वाहनों की लंबी कतार क्रशर में काम कर रहे मजदूर हिरासत में इचाक : जिला प्रशासन की टीम ने मंगलवार को इचाक मोड़ स्थित सिझुआ क्रशर मंडी में बड़ी कार्रवाई की. इस दौरान अवैध रूप से संचालित करीब 10 क्रशरों को ध्वस्त कर दिया. कार्रवाई में चार-पांच मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त […]

विज्ञापन

विरोध में घंटों सड़क जाम, वाहनों की लंबी कतार

क्रशर में काम कर रहे मजदूर हिरासत में
इचाक : जिला प्रशासन की टीम ने मंगलवार को इचाक मोड़ स्थित सिझुआ क्रशर मंडी में बड़ी कार्रवाई की. इस दौरान अवैध रूप से संचालित करीब 10 क्रशरों को ध्वस्त कर दिया. कार्रवाई में चार-पांच मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गयी. पुलिस ने क्रशर में काम कर रहे मजदूरों को हिरासत में ले लिया, हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया.
सड़क पर उतर आयी थीं महिलाएं: जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह करीब आठ बजे जिला टॉस्क फोर्स टीम सिझुआ पहुंची. टीम में शामिल अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ क्रशरों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की. पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में क्रशर व्यवसायियों के परिजन समेत बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर उतर आयीं और सिझुआ के पास एनएच-33 मार्ग को जाम कर दिया. सड़क जाम होने के कारण रांची-पटना मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. इस बीच सड़क जाम कर रहे लोगों को भी पुलिस ने खदेड़ा.
टीम में ये थे शामिल: जिला टास्क फोर्स की टीम में एसडीओ मेघा भारद्वाज, डीएफओ दिलीप यादव, डीएसपी विवेकानंद ठाकुर, खनन विभाग के अधिकारी, प्रदूषण विभाग के अधिकारी, वन विभाग के अधिकारी, इचाक थाना के एएसआइ गोपाल प्रासाद , जेके सिंह के अलावा बड़ी संख्या में जिला पुलिस बल के जवान व वनरक्षी शामिल थे .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola