ePaper

एंजल्स के पीयूष ने हजारीबाग का नाम स्टेट में रोशन किया : निशा जायसवाल

Updated at : 08 May 2019 1:27 AM (IST)
विज्ञापन
एंजल्स के पीयूष ने हजारीबाग का नाम स्टेट में रोशन किया : निशा जायसवाल

हजारीबाग : बड़कागांव रोड शंकरपुर स्थित एंजल्स हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसइ 10 वीं की परीक्षा में स्टेट टॉपर बन कर हजारीबाग का नाम रोशन किया है. उक्त बातें प्रेसवार्ता में स्कूल की निदेशिका निशा जायसवाल ने कही. उन्होंने कहा कि स्कूल के छात्र पीयूष कुमार अग्रवाल ने 98.8 प्रतिशत अंक लाकर स्टेट टॉपर […]

विज्ञापन

हजारीबाग : बड़कागांव रोड शंकरपुर स्थित एंजल्स हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसइ 10 वीं की परीक्षा में स्टेट टॉपर बन कर हजारीबाग का नाम रोशन किया है. उक्त बातें प्रेसवार्ता में स्कूल की निदेशिका निशा जायसवाल ने कही. उन्होंने कहा कि स्कूल के छात्र पीयूष कुमार अग्रवाल ने 98.8 प्रतिशत अंक लाकर स्टेट टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है.

इसके अलावा जिला टॉप टेन में सात विद्यार्थियों ने स्थान बनाया. प्रियंका कुमारी 97.80 प्रतिशत, अपूर्वा भारद्वाज और गरिमा राज 97.60 प्रतिशत, साक्षी जैन 97.20 प्रतिशत, साक्षी गर्ग 97 प्रतिशत, प्रांजल बंसल 96.60 प्रतिशत, अक्षता सहाय और फैजान अहमद 96.40 प्रतिशत, तनिष्का अग्रवाल और अनुश्रुति 96.20 प्रतिशत,इशा एजाज आलम 95.40 प्रतिशत, अनिश जैन, कंदाबिनी कुमारी, अनुष्का अग्रवाल और अलिसा अशरफ 95.20 प्रतिशत, अर्चना मेहता, इंदु रानी 95 प्रतिशत, महविश साजिद और नैंसी प्रिया 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया. निशा जायसवाल ने कहा कि विशेषज्ञ शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों का लगन और आधुनिक नवीन तकनीकी, साधन एवं संसाधनों के प्रयोग के सहारे महज पांच वर्षों में ही एंजल्स हाइ स्कूल ने यह मुकाम हासिल किया है.

पिछले वर्ष इस स्कूल के विद्यार्थी जिला टॉपर बने थे. इस बार स्टेट टॉपर बने. प्राचार्या स्वाति अग्रवाल ने कहा कि स्कूल के विद्यार्थी केवल पढ़ाई ही नहीं हर क्षेत्र में बेहतर कर रहे हैं. विधायक मनीष जायसवाल ने इस उपलब्धि पर सफल विद्यार्थियों, शिक्षक, शिक्षिकाओं और अभिभावकों को बधाई दी है. इस मौके पर कई शिक्षक मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola