कुएं से मिला युवक का शव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

ग्रामीणों ने हजारीबाग-कटकमसांडी मार्ग को किया जाम करण अपने घर का इकलौता कमाऊ पुत्र था 27 मई से घर से लापता था करण कटकमसांडी : जिले कटकमसांडी थाना के पेलावल ओपी क्षेत्र के कंचनपुर गांव में कुएं से सोमवार को युवक का शव बरामद हुआ. युवक की पहचान करण कुमार (23), पिता- सुदामा महतो, ग्राम- […]
विज्ञापन
ग्रामीणों ने हजारीबाग-कटकमसांडी मार्ग को किया जाम
करण अपने घर का इकलौता कमाऊ पुत्र था
27 मई से घर से लापता था करण
कटकमसांडी : जिले कटकमसांडी थाना के पेलावल ओपी क्षेत्र के कंचनपुर गांव में कुएं से सोमवार को युवक का शव बरामद हुआ. युवक की पहचान करण कुमार (23), पिता- सुदामा महतो, ग्राम- कंचनपुर के रूप में हुई है. पेलावल ओपी पुलिस ने शव को शव को सदर अस्पताल भेज दिया. इसके बाद शव को रांची पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
क्या है मामला: मृतक के पिता सुदामा महतो ने बताया कि उसका पुत्र करण कुमार मुंबई में काम करता था. होली पर्व में वह घर आया था. 27 मार्च से करण घर से लापता था. गांव के ही कुछ युवकों द्वारा इसकी हत्या कर शव को कुएं में डाल दिया गया है. सुदामा महतो ने हत्या का आरोप गांव के पवन कुमार, सुजीत कुमार, मनीष राणा, मनोज यादव व एक युवती समेत अन्य पर लगाया है. उन्होंने पुलिस को बताया कि करण की हत्या प्रेम प्रसंग में की गयी है. 27 मार्च को मेरा बेटा करण को घर से पंचायत भवन के समीप एक दुकान में बुलाया गया. युवकों ने उसे खिला पिलाया, फिर उसकी हत्या कर शव को कुएं में डाल दिया.
इकलौता कमाऊ पुत्र था करण: सुदामा महतो ने बताया कि करण मेरा इकलौता कमाऊ पुत्र था. इसके अलावा मेरी दो पुत्री सुनीता व सुविता है. मां सारो देवी ने बेटे को बाजार में सब्जी बेच कर स्नातक तक पढ़ाया था. बेटे की हत्या होने के बाद उसका रो-रो कर बुरा हाल है. पूरे गांव में मातम पसर गया है. एक घंटे जाम रही सड़क: आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा व दोषियों की जल्द गिरफ्तारी को लेकर हजारीबाग-कटकमसांडी मार्ग जैलमा के पास एक घंटा जाम कर दिया. प्रशासन के समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम को हटाया.
इंस्पेक्टर ने कहा: पेलावल अंचल के इंस्पेक्टर बीपी महतो ने कहा कि प्रथम नजर में युवक की हत्या हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा हो पायेगा. पुलिस हत्या की कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल में जुटी है. समाचार लिखे जाने तक थाना में मामला दर्ज नहीं किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










