ई-लॉटरी से होगी शराब दुकानों की बंदोबस्ती

हजारीबाग : देसी-विदेशी व कंपोजिट शराब दुकान की बंदोबस्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि चार मार्च की शाम पांच बजे तक है. पांच मार्च को ई-लॉटरी के जरिये दुकानों की बंदोबस्ती होगी. यह जानकारी उत्पाद विभाग के आयुक्त अरुण कुमार मिश्रा ने प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने कहा कि जिला समाहरणालय के सभाकक्ष में […]
हजारीबाग : देसी-विदेशी व कंपोजिट शराब दुकान की बंदोबस्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि चार मार्च की शाम पांच बजे तक है. पांच मार्च को ई-लॉटरी के जरिये दुकानों की बंदोबस्ती होगी. यह जानकारी उत्पाद विभाग के आयुक्त अरुण कुमार मिश्रा ने प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने कहा कि जिला समाहरणालय के सभाकक्ष में ई-लॉटरी होगी. शराब दुकानों की बंदोबस्ती तीन साल के लिए होगी.
नियमावली की विशेष जानकारी के लिए उत्पाद विभाग में हेल्प डेस्क बनाया गया है. हजारीबाग में देसी शराब की 26, विदेशी शराब की 27 और कंपोजिट शराब की 24 खुदरा दुकान है. 42 समूहों में बंदोबस्ती होगी. नगर निगम क्षेत्र की विदेशी शराब दुकान के लिए आवेदन शुल्क 20 हजार और देसी शराब दुकान के लिए 10 हजार की राशि निर्धारित है. नगर निगम क्षेत्र में कुल 12 विदेशी और आठ देसी शराब की दुकान है. ग्रामीण क्षेत्रों में कंपोजिट और विदेशी शराब के लिए पांच-पांच हजार रुपये और देसी शराब के लिए तीन हजार आवेदन शुल्क तय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




