अलाव तापने के दौरान झुलसी प्रधानाध्यापिका, इलाज के दौरान मौत

Updated at : 16 Jan 2019 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
अलाव तापने के दौरान झुलसी प्रधानाध्यापिका, इलाज के दौरान मौत

।। संजय सागर ।। बड़कागांव : केरेडारी के ग्राम गर्रीकलां निवासी बिंदेश्वरी दास की पत्नी उषा कुमारी का निधन अलाव में झुलसने के कारण हो गयी. रांची के वेदांता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उन्‍होंने आखिरी सांस ली.उषा कुमारी हजारीबाग के लूटा राजकीय प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका थी. वह अपने पीछे पुत्री जुली कुमारी ,राजन […]

विज्ञापन

।। संजय सागर ।।

बड़कागांव : केरेडारी के ग्राम गर्रीकलां निवासी बिंदेश्वरी दास की पत्नी उषा कुमारी का निधन अलाव में झुलसने के कारण हो गयी. रांची के वेदांता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उन्‍होंने आखिरी सांस ली.उषा कुमारी हजारीबाग के लूटा राजकीय प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका थी. वह अपने पीछे पुत्री जुली कुमारी ,राजन कुमार (अवर निरीक्षक) छोटा पुत्र सौरव कुमार व भरा पूरा परिवार छोड़ गई.

जानकारी के अनुसार गत दिन ठंड के कारण प्रधानाध्यापिका उषा कुमारी अलाव सेक रही थी. अचानक उनके शॉल में आग पकड़ लिया. उन्हें बेहतर इलाज के लिए वेदांता हॉस्पिटल रांची में भर्ती किया गया. लेकिन उन्‍हें नहीं बचाया जा सका.उनकी मृत्यु हो जाने से हजारीबाग, बड़कागांव, केरेडारी प्रखंड के विभिन्न गांवों में शोक की लहर है. स्व .उषा कुमारी का अग्नि संस्कार ग्राम गर्रिकलां नदीघाटी में किया गया.

मुखाग्नि बिंदेश्वरी दास ने दी. मृदुभाषी व आदर्श शिक्षिका के रूप में क्षेत्र में इनकी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में सबसे अलग पहचान थी .इनके संरक्षण में कई छात्र-छात्राएं विभिन्न पदों पर सफलता हासिल की. प्रधानअध्‍यापिका की मृत्‍यु पर सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार, हरिराम, इंस्पेक्टर कुलदीप राम,केदार राम, नंद किशोर दास, डॉक्टर कमलेश भारती, सिमरिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मनोज चंद्रा ,प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विजय कुमार, गरी उच्च विद्यालय के पूर्व प्राचार्य महावीर महतो, पूर्व सरपंच राम दयाल महतो, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजीव रंजन, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार, रामवृक्ष राम,राम दुलार राम, मोहम्मद शमसुद्दीन, मोहम्मद सुलेमान ,मोहम्मद नईम, रविदास महासभा के अध्यक्ष प्रभु राम, सचिव कृष्ण कुमार राम (आर्ट ),राम नगीना राम ,राजकीय मध्य विद्यालय गिरि के राम केश्वर साव,मिथिलेश राम, शिक्षक अजीत भारती, भुरकुंडा के रंजीत कुमार इसके अलावे हजारीबाग जिला के रविदास महासभा, बड़कागांव रविदास महासभा, केरेडारी रवि रविदास महासभा के प्रतिनिधि गण अग्नि संस्कार में शामिल होकर शोक संवेदना प्रकट किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola