हजारीबाग : डीसी अॉफिस के सामने आत्मदाह का प्रयास

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग : प्लस टू स्कूलों में हुई शिक्षक बहाली को रद्द करने व पारा शिक्षकों का स्थायी करने की मांग को लेकर गौतम कुमार ने डीसी ऑफिस के समक्ष आत्मदाह का प्रयास किया. पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया. वहीं डीजल और माचिस जब्त कर लिया. आदर्श युवा संगठन के अध्यक्ष गौतम कुमार […]

विज्ञापन
हजारीबाग : प्लस टू स्कूलों में हुई शिक्षक बहाली को रद्द करने व पारा शिक्षकों का स्थायी करने की मांग को लेकर गौतम कुमार ने डीसी ऑफिस के समक्ष आत्मदाह का प्रयास किया. पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया.
वहीं डीजल और माचिस जब्त कर लिया. आदर्श युवा संगठन के अध्यक्ष गौतम कुमार अपने समर्थकों के साथ उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आत्मदाह करने पहुंचा था. आत्मदाह की सूचना पुलिस को पहले से दी गयी थी.
गौतम जैसे ही अपने समर्थकों के साथ समाहरणालय में प्रवेश करने का प्रयास किया, वहां तैनात सदर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. उसने कहा कि यदि हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो राज्य स्तरीय आंदोलन करेंगे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola