बड़कागांव दुर्गा मंदिरों में मां कालरात्रि का अनुष्ठान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बड़कागांव : बड़कागांव में महासप्तमी की पूजा-अर्चना भक्ति व उल्लास के साथ श्रद्धालुओं ने की. माता कालरात्रि की पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. बड़कागांव के अश्विनी दुर्गा मंदिर, बरवाडीह दुर्गा मंदिर, महुंगाईकला दुर्गा मंदिर, हरली दुर्गा मंदिर, सांढ़-छपेरवा दुर्गा मंदिर, बादम दुर्गा मंदिर, नापोकला में मां कालरात्रि की पूजा की गयी. नवपत्रिका […]
विज्ञापन
बड़कागांव : बड़कागांव में महासप्तमी की पूजा-अर्चना भक्ति व उल्लास के साथ श्रद्धालुओं ने की. माता कालरात्रि की पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. बड़कागांव के अश्विनी दुर्गा मंदिर, बरवाडीह दुर्गा मंदिर, महुंगाईकला दुर्गा मंदिर, हरली दुर्गा मंदिर, सांढ़-छपेरवा दुर्गा मंदिर, बादम दुर्गा मंदिर, नापोकला में मां कालरात्रि की पूजा की गयी.
नवपत्रिका प्रवेश के साथ नित्य पूजन आरती, पुष्पांजलि हुई. इधर, बड़कागांव के दैनिक बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में डांस प्रतियोगिता हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. इसे सफल बनाने के लिए समिति के अध्यक्ष लालमनी महतो, सचिव धर्मनाथ महतो, कोषाध्यक्ष उप-मुखिया रंजीत कुमार मेहता, उपाध्यक्ष दीपक कुमार, रोशन कुमार, उप-सचिव किशोर कुमार मेहता, राकेश कुमार गोरा, मनोरंजन मंत्री देवेंद्र कुमार, उप-मनोरंजन मंत्री राकेश रंजन, प्रकाश कुमार महतो, संगठन मंत्री लखन तुरी, उप संगठन मंत्री घनश्याम, प्रकाश कुमार सोनी, संयोजक जयप्रकाश महतो, उप संयोजक शिवा राम तूरी, संरक्षक पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, शशि, पुरोहित यदुनंदन, छक्कन, पुजारी महेंद्र महतो,गणेश, रंधीर, राजू, शंकर, प्रकाश, जय राजकुमार ,सनी, अरविंद, जितेंद्र महतो, ने मुख्य भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










