लोहा लदे चार ट्रक पकड़ाये

बरकट्ठा : बेडोकला केंदुआ गांव के समीप ग्रामीणों ने चार ट्रकों पर लदे लोहे को पकड़ा. पकड़े गये ट्रक नंबर (पीबी11एएक्स/8212, पीबी11एटी/8687, पीबी11एयू/7059 तथा पीबी11एवाई/9687) पर रेलवे का लोहा लदा है. इसे दशरा हॉल्ट से पंजाब ले जाया जा रहा था. ग्रामीणों द्वारा कागजात मांगे जाने पर ट्रक चालकों ने दिखाने से साफ इनकार कर […]
बरकट्ठा : बेडोकला केंदुआ गांव के समीप ग्रामीणों ने चार ट्रकों पर लदे लोहे को पकड़ा. पकड़े गये ट्रक नंबर (पीबी11एएक्स/8212, पीबी11एटी/8687, पीबी11एयू/7059 तथा पीबी11एवाई/9687) पर रेलवे का लोहा लदा है. इसे दशरा हॉल्ट से पंजाब ले जाया जा रहा था. ग्रामीणों द्वारा कागजात मांगे जाने पर ट्रक चालकों ने दिखाने से साफ इनकार कर दिया.
इसके बाद ग्रामीणों ने बरकट्ठा थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी. एक माह पूर्व भी ग्रामीणों ने रात में रेलवे का लोहा ले जा रहे ट्रक को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था. चलकुशा-बरकट्ठा मार्ग के रास्ते वर्षों से रात के समय ट्रक से रेलवे का लोहा ले जाने का कार्य बदस्तूर जारी है. ग्रामीणों ने रेलवे अधिकारी एवं पुलिस से इसकी जांच करने की मांग की है. समाचार भेजे जाने तक ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़ कर रखा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




