नामांकन फॉर्म भरने की तिथि 28 तक बढ़ी

Updated at : 24 Jul 2018 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
नामांकन फॉर्म भरने की तिथि 28 तक बढ़ी

हजारीबाग : विभावि के स्नातक सेमेस्टर एक सत्र 2018-21 में चांसलर पोर्टल से ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन नामांकन फॉर्म भरने की तिथि 28 जुलाई तक बढ़ा दी गयी है. यह नामांकन बीए, बीएससी एवं बीकॉम के लिए सभी अंगीभूत कॉलेजों के लिए है. विद्यार्थी झारखंड के किसी भी कॉलेज के लिए डे शिफ्ट एवं सेकेंड शिफ्ट […]

विज्ञापन
हजारीबाग : विभावि के स्नातक सेमेस्टर एक सत्र 2018-21 में चांसलर पोर्टल से ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन नामांकन फॉर्म भरने की तिथि 28 जुलाई तक बढ़ा दी गयी है. यह नामांकन बीए, बीएससी एवं बीकॉम के लिए सभी अंगीभूत कॉलेजों के लिए है. विद्यार्थी झारखंड के किसी भी कॉलेज के लिए डे शिफ्ट एवं सेकेंड शिफ्ट में चलने वाले कॉलेजों में नामांकन का आवेदन कर सकते हैं.
विद्यार्थी चांसलर पोर्टल के माध्यम से कॉलेज के पोर्टल से फॉर्म डॉनलोड कर सकते हैं, जो विद्यार्थी ऑन लाइन फॉर्म नहीं भर पाये हैं, वे अपना फॉर्म कॉलेज में जमा करेंगे. आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई है. नामांकन का प्रथम सूची दो अगस्त को निकलेगा. प्रथम सूची का नामांकन नौ अगस्त तक होगा. दूसरा सूची 14 अगस्त को निकलेगा इस सूची का नामांकन 21 अगस्त तक होगा. प्रतीक्षा सूची का नामांकन 28 अगस्त तक होगा. एक सितंबर से सभी कॉलेजों में स्नातक सेमेस्टर एक की कक्षा शुरू होगी. विद्यार्थी नामांकन से संबंधित पूछताछ 8092677786 मो नंबर पर कर सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola