हजारीबाग सेंट्रल जेल में पुलिस ने की छापेमारी, नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

Author Shankar|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन
छापामारी कर जेल से निकलते सभी पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

छापामारी कर जेल से निकलते सभी पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग के जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में पुलिस ने 6 घंटे तक सघन छापेमारी की। एसपी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में कोई भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।

विज्ञापन

हजारीबाग. जेपी केंद्रीय कारा हजारीबाग में बुधवार की सुबह सात बजे से एक बजे दोपहर तक पुलिस ने औचक सघन छापामारी अभियान चला. छापामारी जेल के सभी वार्डो, सेल, विचाराधीन बंदी वार्ड, नक्सली बंदी वार्ड, संगठित अपराध के बंदी वार्ड, महिला बंदी वार्ड में करीब छह घंटे तक पुलिस ने छापामारी किया. इसके बाद जेल हॉस्पिटल का भी जांच पड़ताल किया गया. जेल की सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाए सभी सीसीटीवी फुटेज, जैमर, वॉच टावर, लाइट का निरीक्षण किया गया.

एसपी के नेतृत्व में हुई छापामारी

हजारीबाग एसपी अमन कुमार ने सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,डीएसपी, इंस्पेक्टर, दर्जनों थानेदार सहित 80 पुलिस बल के जवान को हजारीबाग मुख्यालय बुलाया. इसके बाद सभी पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवानों को लेकर जेपी केंद्रीय कारा पहुंचे. एसपी अमन कुमार ने सभी पुलिस पदाधिकारी और पुलिस के जवानों को निर्देश दिया की जेल के चप्पे चप्पे छापामारी करें. जेल के अंदर करीब छह घंटे तक छापामारी की गई. छापामारी में एसपी समेत बड़कागांव एसडीपीओ, सदर एसडीपीओ, विष्णुगढ़ एसडीपीओ, मुख्यालय डीएसपी, सीसीआर डीएसपी, सदर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर चंद्रशेखर कुमार, मुफ्फसिल थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, लोहसिहना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा, कोर्रा थाना प्रभारी नेमधरी रजक, बड़ाबाजार टीओपी प्रभारी मुकेश रजक, कटकमडाग थाना प्रभारी सरोज चौधरी, चरही थाना प्रभारी अजीत कुमार,पेलावाला ओपी प्रभारी बिट्टू रजक,समेत कई थाना प्रभारी शामिल थे. जेल में नही मिला आपत्ति जनक समान- हजारीबाग एसपी अमन कुमार ने बताया कि जेपी केंद्रीय कारा में छापामारी के दौरान किसी प्रकार का आपत्तिजनक सामान नहीं मिला. छापामारी के दौरान जेल अधीक्षक चंद्रशेखर प्रसाद सुमन उपस्थिति रहे.


विज्ञापन
Shankar

लेखक के बारे में

By Shankar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola