हजारीबाग : दो बसों में लगी आग, मजिस्ट्रेट जांच शुरू

Published at :10 Jun 2018 4:29 AM (IST)
विज्ञापन
हजारीबाग : दो बसों में लगी आग, मजिस्ट्रेट जांच शुरू

हजारीबाग : शहर के सरकारी बस स्टैंड डिपो में खड़ी पम्मी कंपनी की दो बसों में आग लग गयी. शनिवार दोपहर एक बजे दोनों बसें धू-धू कर जलने लगी. सदर एसडीओ आदित्य रंजन, डीएसपी चंदन वत्स घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. बस के मालिक अरशद परवेज ने पदािधकािरयों से कहा कि […]

विज्ञापन

हजारीबाग : शहर के सरकारी बस स्टैंड डिपो में खड़ी पम्मी कंपनी की दो बसों में आग लग गयी. शनिवार दोपहर एक बजे दोनों बसें धू-धू कर जलने लगी. सदर एसडीओ आदित्य रंजन, डीएसपी चंदन वत्स घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. बस के मालिक अरशद परवेज ने पदािधकािरयों से कहा कि आठ जून को टैक्सी स्टैंड में खड़ी बस फूंक दी गयी. 24 घंटे के अंदर सरकारी बस स्टैंड में फिर दो बसें जला दी गयी. उन्होंने कहा कि बार-बार उनकी ही बसें फूंक दी जा रही हैं. एसपी अनीश गुप्ता ने आश्वस्त किया कि बस जलने की जांच वह स्वयं करेंगे. एसडीओ आदित्य रंजन ने कहा कि बस जलने की जांच मजिस्ट्रेट द्वारा करायी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola