ठनका गिरने से महिला की मौत

Published at :02 Jun 2018 4:53 AM (IST)
विज्ञापन
ठनका गिरने से महिला की मौत

गिद्दी (हजारीबाग) : ठनका गिरने से छोटकाचुंबा गांव की वृद्ध महिला की मौत शुक्रवार को दोपहर में हो गयी. गिद्दी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है. कुलदीप मुंडा के लिखित बयान पर गिद्दी थाना में मामला दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार, धुनिया देवी सेनेगढ़ा गांव में अपने संबंधी […]

विज्ञापन

गिद्दी (हजारीबाग) : ठनका गिरने से छोटकाचुंबा गांव की वृद्ध महिला की मौत शुक्रवार को दोपहर में हो गयी. गिद्दी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है. कुलदीप मुंडा के लिखित बयान पर गिद्दी थाना में मामला दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार, धुनिया देवी सेनेगढ़ा गांव में अपने संबंधी से मुलाकात कर पैदल गांव लौट रही थी. इसी दौरान बिजली गर्जन के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई. ठनका गिरने से धुनिया देवी की मौत धंधरियाटांड़ के रास्ते में हो गयी.

घटना की खबर पाकर जिप सदस्य सर्वेश कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि उमेश करमाली, मुखिया प्रमोद कुमार महतो, पच्चू भुइयां, नरेश बेदिया सहित कई ग्रामीण व उसके परिजन पहुंचे. मालूम हो कि इस इलाके में आठ-10 दिनों के अंदर ठनका गिरने से कई लोगों की मौत हो चुकी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola