मेरू, दारू व टाटीझरिया में 10 क्रशर ध्वस्त संचालक समेत पांच हिरासत में

Published at :16 May 2018 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
मेरू, दारू व टाटीझरिया में 10 क्रशर ध्वस्त संचालक समेत पांच हिरासत में

हजारीबाग : जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को जिले के मेरू, दारू व टाटीझरिया में अवैध रूप से संचालित 10 क्रशरों में छापामारी की गयी और ध्वस्त कर दिया गया. वहीं एक हॉट मिस्क प्लांट को सील कर दिया गया. यह कार्रवाई सदर एसडीओ आदित्य रंजन, प्रशिक्षु आइपीएस अमित रेणु के नेतृत्व में हुई. […]

विज्ञापन

हजारीबाग : जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को जिले के मेरू, दारू व टाटीझरिया में अवैध रूप से संचालित 10 क्रशरों में छापामारी की गयी और ध्वस्त कर दिया गया. वहीं एक हॉट मिस्क प्लांट को सील कर दिया गया. यह कार्रवाई सदर एसडीओ आदित्य रंजन, प्रशिक्षु आइपीएस अमित रेणु के नेतृत्व में हुई. ध्वस्त क्रशरों में सात को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया, जबकि तीन क्रशर को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त किया गया. इन क्रशरों में टाटीझरिया के मुरू महतो के लक्ष्मी सिह, सत्येंद्र सिंह और सुमन कुमार मेहता, दारू में नागेश्वर यादव, मेरू में महबूब और मनोज सिंह के क्रशर शामिल हैं. प्रशासन ने अवैध क्रशर संचालन को लेकर एक का संचालक समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है. इसके अलावा मेरू से एक जेसीबी मशीन भी जब्त की गयी है.

निर्देश के बाद भी हो रहा था संचालन: एसडीओ: इस संबंध में सदर एसडीओ आदित्य रंजन ने बताया कि प्रशासन के आदेश के बाद भी क्षेत्र में अवैध क्रशर का संचालन हो रहा था, जिसकी जांच कर कार्रवाई की गयी. जिनके पास लाइसेंस था और माइनिंग के नियमों का पालन नहीं किया गया, उन्हें जल्द चहारदीवारी समेत पौधरोपण, पानी का छिड़काव करने को कहा गया है. निर्देश का पालन नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. आइपीएस अमित रेणु ने बताया कि हिरासत में लिए गये सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है. वहीं क्रशर मालिकों से भी कागजात की मांग की जा रही है. जिला खनन पदाधिकारी नितेश गुप्ता के आवेदन पर टाटीझरिया, दारू और मुफस्सिल थाना में अलग-अगल मामले दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola