17 पंचायतों में मनरेगा को लेकर जनसुनवाई हुई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Apr 2018 12:34 AM (IST)
विज्ञापन

कई मामले का निबटारा वहीं कर दिया गया जबकि शेष मामले प्रखंड स्तर पर भेज दिया गया विष्णुगढ़ : प्रखंड की 17 पंचायतों में वितीय वर्ष 2017-18 के मनरेगा सामाजिक अंकेक्षण के तहत जनसुनवाई हुई. इसमें सभी पंचायतों में 2017-18 में संचालित मानरेगा योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण किया गया. इस दौरान मानरेगा से संबंधित कई […]
विज्ञापन
कई मामले का निबटारा वहीं कर दिया गया जबकि शेष मामले प्रखंड स्तर पर भेज दिया गया
विष्णुगढ़ : प्रखंड की 17 पंचायतों में वितीय वर्ष 2017-18 के मनरेगा सामाजिक अंकेक्षण के तहत जनसुनवाई हुई. इसमें सभी पंचायतों में 2017-18 में संचालित मानरेगा योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण किया गया. इस दौरान मानरेगा से संबंधित कई मामले आये. जिसका निपटारा जनसुनवाई में किया गया. वहीं कई पंचायत के कुछ मामले को प्रखंड स्तर पर भेज दिया गया. अंकेक्षक टीम ने मौखिक, भौतिक दस्तावेज व मजदूर सत्यापन किया. सभी पंचायतों के लिए ज्यूरी टीम ने मामले को देख कर निर्णय दिया. सारूकुदर पंचायत में जो मामले सामने आया सभी का निपटारा पंचायत स्तर पर ही कर दिया गया.
बनासो में 20 मामले आये 15 मामले का निपटारा ज्यूरी की टीम ने किया. पांच मामले प्रखंड स्तर पर जनसुनवाई के लिए भेजा गया . बराय पंचायत में 108 कार्यों का अंकेक्षण किया गया. इसमें कुछ मामले का निपटारा वहीं कर दिया गया. शेष मा प्रखंमलेड स्तर पर भेज दिया गया. इस प्रकार चेड़रा, विष्णुगढ़, बनासो, बेड़ाहरियारा, खरना, गैंडा, बराय, सिरैय, अचलजामु, करगालो, जोबर, गाल्होबार, कुसुंभा, खरकी, भेलवारा, नागी, सारूकुदर पंचायत में मनरेगा कार्य की जनसुनवाई हुई.
सोशल ऑडिट रांची की टीम लीडर आली हुसैन, वीआरपी रवि कुमार, पूनम देवी, अनिल वर्मा, रूपमनी देवी, ओदिन हंसदा, मुकेश वर्मा, पवन शर्मा, पंचानंद राय, ज्यूरी टीम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी धर्मनाथ प्रसाद, पंसस महेंद्र कुमार, मो बेलाल, रंजीत प्रसाद गुप्ता, मुनेजा खातून एवं प्रमुख अशोक गुप्ता के अलावे ग्रामीण जनता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




