हजारीबाग : आठ से 16 घंटों तक कटती है बिजली

हजारीबाग : हजारीबाग के शहरी क्षेत्र में राेज आठ घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 16 घंटे बिजली कट रही है. जानकारी के मुताबिक हजारीबाग जिले में 140 मेगावाट बिजली की खपत है जबकि डीवीसी से मात्र 80 मेगावाट बिजली ही मिल रही है. 60 मेगावाट बिजली कम मिलने से हजारीबाग के 16 प्रखंडों में 28 […]
हजारीबाग : हजारीबाग के शहरी क्षेत्र में राेज आठ घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 16 घंटे बिजली कट रही है. जानकारी के मुताबिक हजारीबाग जिले में 140 मेगावाट बिजली की खपत है जबकि डीवीसी से मात्र 80 मेगावाट बिजली ही मिल रही है. 60 मेगावाट बिजली कम मिलने से हजारीबाग के 16 प्रखंडों में 28 सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति चरमरा गयी है. बताया जा रहा है कि गर्मी बढ़ने के कारण डीवीसी 80 मेगावाट में भी कटौती कर सकता है. ऐसे में कुछ दिनों में और लोड शेडिंग की समस्या बढ़ेगी. इधर, लोड शेडिंग के कारण ग्रामीण क्षेत्रों का कुटीर उद्योग और कृषि कार्य प्रभावित हुआ है.
जेठुआ फसल प्याज और सब्जी की खेती में पटवन नहीं हो पा रहा है. वहीं बिजली से संचालित कारोबार ठप हो गया है. मालूम हो कि बड़कागांव, केरेडारी, कटकमसांडी, इचाक, चुरचू, पदमा, बरही, चौपारण, बरकट्ठा समेत सभी प्रखंडों में लगभग दिन-दिन भर बिजली कट रही है. शहर में भी लोड शेडिंग बढ़ने के कारण व्यवसायी काफी परेशान हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




