डॉ सुभाष मुखोपाध्याय को मिले उनकी जन्मभूमि पर सम्मान

हजारीबाग : हजारीबाग में जन्मे डॉ सुभाष मुखोपाध्याय को अपनी जन्मभूमि पर उचित सम्मान दिलाने की आवश्यकता शहरवासियों ने जतायी है, ताकि इतिहास के पन्नों में गुम होने से पहले युवा पीढ़ी के बीच फिर से वह प्रेरणास्रोत बने. भारत की पहली टेस्ट ट्यूब बेबी को जन्म दिलाने का श्रेय डॉ सुभाष मुखोपाध्याय को है. […]
हजारीबाग : हजारीबाग में जन्मे डॉ सुभाष मुखोपाध्याय को अपनी जन्मभूमि पर उचित सम्मान दिलाने की आवश्यकता शहरवासियों ने जतायी है, ताकि इतिहास के पन्नों में गुम होने से पहले युवा पीढ़ी के बीच फिर से वह प्रेरणास्रोत बने. भारत की पहली टेस्ट ट्यूब बेबी को जन्म दिलाने का श्रेय डॉ सुभाष मुखोपाध्याय को है. इस बात को सुन हर कोई थोड़ी देर के लिए सांसें भरता है.
उनकी आंखें आश्चर्यचकित हो जाती है. डॉ सुभाष मुखोपाध्याय को उनके कार्यों के लिए सम्मान कैसे मिले और वह हजारीबाग के लोगों के दिलों दिमाग में कैसे जीवित रहें, इसके लिए पहल की जरूरत है. वर्ष 2007 में डॉ सुभाष मुखोपाध्याय के कार्य को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली. उनकी उपलब्धियों को डिक्शनसी ऑफ मेडिकल बॉयोग्राफी में शामिल किया गया. इसमें पूरी दुनिया के चिकित्सकों की उपलब्धियों का वर्णन है. प्रभात खबर ने हजारीबाग के लोगों से डॉ सुभाष मुखोपाध्याय की यादों को ताजा करने व सम्मान दिलाने के लिए प्रबुद्ध लोगों से उनके विचारों को आमंत्रित किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




