नल से नहीं निकला एक बूंद पानी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Apr 2018 3:23 AM (IST)
विज्ञापन

बरही : बरही शहर में पेयजल समस्या गंभीर बनी हुई है़ पीएचइडी का जलापूर्ति प्लांट एक वर्ष से ठप पड़ा हुआ है. नल में एक बूंद भी पानी नहीं आने से जनता हलकान है. ज्ञात हो कि प्रभात खबर में खबर प्रकाशित होने के बाद छह अपैल को पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता प्रमोद कुमार, सहायक […]
विज्ञापन
बरही : बरही शहर में पेयजल समस्या गंभीर बनी हुई है़ पीएचइडी का जलापूर्ति प्लांट एक वर्ष से ठप पड़ा हुआ है. नल में एक बूंद भी पानी नहीं आने से जनता हलकान है. ज्ञात हो कि प्रभात खबर में खबर प्रकाशित होने के बाद छह अपैल को पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता प्रमोद कुमार, सहायक अभियंता अजरस मिंज, दयाशंकर प्रसाद बरही पहुंचे थे और जलापूर्ति प्लांट का जायजा लिया था. इसके बाद बरही प्रखंड कार्यालय में विधायक मनोज कुमार यादव व ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी.
बैठक में कार्यपालक अभियंता ने 15 दिन में जलापूर्ति बहाल कराने की बात कही थी. अब 15 दिन बीतने के बाद भी स्थिति यथावत है. अब तक न तो फिल्टर में जमी मिट्टी को हटाने का काम किया गया और न ही जलस्रोत को ठीक करने का काम हुआ. बराकर नदी स्थित फिल्टर प्लांट के सभी संप में झाड़ियां उग आयी है. प्लांट का इंटकवेल जलस्रोत चैनल काटने का बाट जोह रहा है़ जलापूर्ति सुनिश्चित नहीं होने से लोगों ने रोष है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




