प्रेस क्लब अध्यक्ष के साथ मारपीट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Apr 2018 9:21 AM (IST)
विज्ञापन

इचाक : प्रेस क्लब, हजारीबाग के अध्यक्ष उमेश प्रताप व उनके परिवार पर अपराधियों ने बुधवार की रात अपराधियों ने जानलेवा हमला किया. घटना बोंगा स्थित हनुमान मंदिर के पास रात करीब एक बजे घटी. वह रांची से वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर कार (जेएच-02ऐडी-3450) से इचाक स्थित घर लौट रहे थे. उन्होंने बताया कि […]
विज्ञापन
इचाक : प्रेस क्लब, हजारीबाग के अध्यक्ष उमेश प्रताप व उनके परिवार पर अपराधियों ने बुधवार की रात अपराधियों ने जानलेवा हमला किया. घटना बोंगा स्थित हनुमान मंदिर के पास रात करीब एक बजे घटी. वह रांची से वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर कार (जेएच-02ऐडी-3450) से इचाक स्थित घर लौट रहे थे.
उन्होंने बताया कि बोंगा गांव के पास घात लगाकर खड़े दो बाइक पर सवार छह अपराधियों ने रुकने का इशारा किया. कार नहीं रोकने पर अपराधियों ने ओवरटेक कर मोटरसाइकिल को कार के आगे खड़ा कर दिया. कार रुकते ही सभी अपराधियों ने उमेश प्रताप व उनके पुत्र के साथ मारपीट की. वहीं उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन व उनकी जेब से पर्स छीन लिया. पर्स में 3500 रुपये थे. पुत्र को मारपीट कर जबरन बाइक पर बैठाने लगे. उन्होंने तुरंत इसकी सूचना इचाक थाना व पुलिस अधीक्षक को मोबाइल पर दी. पुलिस के आने की बात सुनते ही अपराधी भागने लगे. उसमें से एक अपराधी को उमेश प्रताप ने सिरसी पेट्रोल पंप के पास पकड़ा, लेकिन वह पल्सर बाइक (जेएच-02एआर-4043) को वहां छोड़ फरार हो गया. 20 मिनट बाद इचाक पुलिस पहुंची.
छापामारी में कोई हाथ नहीं लगा. पुलिस बाइक को थाना ले गयी. बाइक कृष्णा मेहता (पिता- विनोद मेहता) ग्राम बरियठ की है. इस संबंध में उमेश प्रताप के आवेदन पर इचाक थाना में मामला दर्ज किया गया है. इधर, एसपी अनीश गुप्ता ने घटना में शामिल सभी अपराधियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




