10 एकड़ में लगी अफीम की खेती नष्ट

Updated:
विज्ञापन
10 एकड़ में लगी अफीम की खेती नष्ट

कबिलाश जंगल में पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई

विज्ञापन

चौपारण. पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ट्रैक्टर व ड्रोन कैमरा लेकर कबिलाश जंगल पहुंची. 10 एकड़ वनभूमि पर लहलहा रहा अफीम की खेती को नष्ट की. छापामारी दल को देखते ही खेतिहर जंगल की ओर भाग गये. अभियान में बड़ी संख्या में पुलिस के जवान एवं वनकर्मी शामिल थे. छापामारी दल का नेतृत्व कर रहे थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने बताया अफीम के खेतिहरों एवं तस्करों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा. खेतिहरों एवं तस्करों के नाम का पता लगाया जा रहा है. ताकी उनके विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा सके. छापामारी दल ने उक्त स्थल से छह डिलीवरी पाइप बरामद किया. उक्त स्थल तक पहुंचने के लिए टीम को काफी दूर तक दुर्गम जंगली मार्ग से गुजरना पड़ा. अभियान में डीएसपी अजीत कुमार बिमल, थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी, सुबिन्दर राम, रतन टुडू, कमरूद्दीन, वनकर्मी कुलदीप कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

गुड़ियो में शराब भट्ठी ध्वस्त

बरही. बरही थाना प्रभारी बिनोद कुमार के नेतृत्व में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान शुरू किया गया. इस क्रम में ग्राम गुड़ियो में महुआ शराब बनाने की भट्ठी को चिह्नित कर ध्वस्त कर दिया गया. यहां बड़ी मात्रा में जावा महुआ नष्ट किया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि नष्ट किया गया जावा महुआ 300 किलोग्राम था. यह कार्रवाई हजारीबाग नगर निकाय चुनाव को देखते हुए की गयी. कार्रवाई में अवर निरीक्षक दीपक कुमार सहित सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola