अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहें युवा : सीओ

शहीद देव नारायण भगत फुटबॉल टूर्नामेंट
घाघरा. गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में न्यू स्टार फुटबॉल क्लब घाघरा के तत्वावधान में प्रखंड के रन्हें मिनी स्टेडियम में शहीद देव नारायण भगत फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट का उदघाटन मुख्य अतिथि सीओ खाखा सुशील कुमार, शिव कुमार भगत (टुनटुन), अनिरुद्ध चौबे, शहीद की माता नीलू भगत व क्लब के सचिव सुशील टोप्पो ने चांदनी चौक पर स्थित शहीद देवनारायण भगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण व खेल मैदान में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. सीओ खाखा सुशील कुमार ने कहा कि फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन कर शहीद देवनारायण भगत को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा रही है. ऐसे आयोजनों से युवाओं में खेलभावना व अनुशासन का विकास होता है. उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति सजग रह कर कभी हार नहीं माननी चाहिए. शिव कुमार भगत (टुनटुन) ने कहा कि शहीद देवनारायण भगत एक बेहतरीन फुटबॉल खिलाड़ी थे. वे हमेशा लोगों को जोड़ने व युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य करते थे. उनके नाम पर फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन करना सराहनीय है. अनिरुद्ध चौबे ने कहा कि खेल युवाओं को नशा व भटकाव से दूर रखता है. शहीद के नाम पर आयोजित यह टूर्नामेंट आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा देगा. ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखना चाहिए. टूर्नामेंट का उदघाटन मैच फुटबॉल क्लब नदिया लोहरदगा बनाम शैली स्पोर्ट्स गुमला के बीच खेला गया, जिसमें नदिया की टीम तीन गोल से विजयी रही. मौके पर विजय साहू, कामख्या भगत, अमित ठाकुर, पवन शर्मा, संजय उरांव आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










