युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Apr 2024 8:33 PM

विज्ञापन

पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर जांच में जुटी

विज्ञापन

सिसई. बसिया थाना के कोनबीर भागीडेरा गांव निवासी बलराम साहू (25) शुक्रवार को सिसई थाना के लकेया डेबराटोली गांव के एक बगीचा में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते सिसई पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. मृतक की मां बसंती देवी के अनुसार बलराम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. मां के आवेदन पर पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर जांच में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार मृतक बलराम दो दिन पहले अपने जीजा संदीप साहू के घर लकेया मेहमानी आया हुआ था. शुक्रवार की सुबह वह शौच जाने की बात कह कर घर से निकला. काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर रिश्तेदार उसे खोज रहे थे. फोन भी लगा रहे थे. फोन का रिंग हो रहा था, पर वह फोन नहीं उठा रहा था. कुछ बच्चियां आम के बगीचे में 10.30 बजे जलावन के लिए पत्ता इकट्ठा कर रही थी. इस दौरान उन्हें पेड़ पर फोन की घंटी सुनायी दी. ऊपर देखने पर फांसी पर झूलते हुए एक व्यक्ति दिखायी दिया. इसके बाद बच्चियों ने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola