जर्जर स्कूल भवन की छत से टपक रहा पानी, छात्रों को परेशानी

Updated:
विज्ञापन
21 गुम 19 में क्लास रूम में टपक रहा पानी | Prabhat Khabar Network

21 गुम 19 में क्लास रूम में टपक रहा पानी | Prabhat Khabar Network

गुमला के कामडारा स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय का भवन जर्जर है। बारिश के कारण छत से पानी टपकने से छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है और वे डर के साये में हैं।

विज्ञापन

कामडारा: गुमला के कामडारा प्रखंड स्थित राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुलबुरु के जर्जर भवन छात्रों और शिक्षकों के लिये परेशानी का कारण बन गया है. लगातार बारिश के कारण विद्यालय की छत से पानी टपकने और दीवारों से रिसाव होने से सभी कक्षाओं के कमरे जलमग्न हो गये हैं. जिससे पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है.

जानकारी के अनुसार विद्यालय में कक्षा पहली से आठवीं तक कुल 107 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं. विद्यालय में मात्र पांच कमरों में पढ़ाई संचालित होती है, लेकिन सभी कमरों की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है. मंगलवार को दिनभर हुई बारिश के कारण कमरों की छत से लगातार पानी टपकता रहा और फर्श पूरी तरह पानी से भर गया.

वहीं छत से प्लास्टर उखड़कर गिरने लगा, जिससे छात्र-छात्राएं डर के बीच टपकते पानी और गिरते प्लास्टर से बचने के लिये इधर-उधर होते नजर आये. विद्यालय के प्रधानाध्यापक रघुवीर चीक बड़ाइक ने बताया कि विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति की रिपोर्ट बीआरसी कामडारा से लेकर जिला मुख्यालय तक भेजी जा चुकी है.


विज्ञापन
Durjay Paswan

लेखक के बारे में

By Durjay Paswan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola