प्रभु यीशु ने सभी के बीच प्रेम बांटे, आप भी बांटे : बिशप लीनुस

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Nov 2025 9:51 PM

विज्ञापन

गुमला के ख्रीस्त विश्वासियों ने रविवार को हर्षोल्लास से मनाया ख्रीस्त राजा का पर्व

विज्ञापन

गुमला. गुमला जिले के ख्रीस्त विश्वासियों ने रविवार को ख्रीस्त राजा का पर्व हर्षोल्लास से मनाया. मौके पर गुमला धर्मप्रांत के सभी चर्चों में प्रात:कालीन पवित्र मिस्सा अर्पित और क्रूस की आराधना की गयी. गुमला में संत पात्रिक महागिरिजा में दो पाली में प्रात:कालीन पवित्र मिस्सा अर्पित की गयी. इसके बाद ख्रीस्त विश्वासियों ने पवित्र संक्रामेंत के साथ शहर में शोभायात्रा निकाली. शोभायात्रा में सजे रथ (गाड़ी) में गुमला धर्मप्रांत के बिशप लीनुस पिंगल एक्का पवित्र संक्रामेंत को धारण किये थे. सहयोगी में संत इग्नासियुस के रेक्टर फादर फ्लोरेंस कुजूर, संत डॉन बॉस्को के रेक्टर फादर अगुस्टीन टोप्पो व गुमला धर्मप्रांत के विकर जेनरल फादर एम्मानुएल कुजूर भी थे. शोभायात्रा का शुभारंभ संत पात्रिक मैदान से हुआ, जो सिसई रोड निकल कर टावर चौक से थाना रोड होते हुए लोहरदगा रोड, पटेल चौक से मेन रोड होते हुए पुन: टावर चौक से सिसई रोड होते हुए संत पात्रिक मैदान पहुंच संपन्न हुई. शोभायात्रा में विश्वासी यीशु ख्रीस्त राजाओं के राजा हैं, यीशु ख्रीस्त हमारे राजा हैं समेत अन्य उदघोष करते हुए चल रहे थे. संत पात्रिक मैदान में बिशप लीनुस पिंगल एक्का की अगुवाई में समारोही अनुष्ठान किया गया. मौके पर बिशप ने कहा कि यीशु ख्रीस्त राजाओं के राजा हैं और वे हमारे दिलों के भी राजा हैं, जिसे हमें अपने सिंहासन रूपी दिल में राजा की तरह बसा कर रखते हैं. बिशप ने कहा कि राजा का काम प्रजा की रक्षा करना है. उसी प्रकार यीशु ख्रीस्त भी हमारी आध्यात्मिक रूप से रक्षा करते हैं. वे हमें पापों से बचाते हैं और शैतान के प्रपंचों को विफल करते हैं, ताकि हम भटके नहीं. बिशप ने कहा कि लोग राजनीतिक राजा हो सकते हैं, परंतु यीशु ख्रीस्त हमारे दिलों के राजा हैं. जो यीशु ख्रीस्त को अपने दिल में रखते हैं, वे कभी राह भटकते नहीं हैं. यीशु ख्रीस्त सभी के बीच प्रेम बांटते हैं. यीशु ख्रीस्त की तरह समस्त ख्रीस्त विश्वासी भी प्रेम बांटें. शोभायात्रा में फादर नबोर, फादर सीप्रियन कुल्लू, फादर पीटर तिर्की, फादर कुलदीप खलखो, फादर मुनसन, फादर फुलजेंस, फादर जीतन कुजूर, फादर प्रफुल्ल एक्का, फादर नवीन कुल्लू, फादर मिलयानुस सारस, फादर अमृत, फादर ललित, सिस्टर हिरमिला लकड़ा, सिस्टर ललिता लोलेन, सिस्टर निवेदिता, सिस्टर ललिता टोप्पो, सिस्टर सुष्मिता सिस्टर निर्मला, सिस्टर मायगी, सिस्टर शालिनी, सिस्टर शशि किंडो, अध्यक्ष सेत कुमार एक्का, सभानेत्री फ्लोरा मिंज, जयंती तिर्की, त्योफिल विलूंग, लगनू ललित तिग्गा, रोबर्ट टोप्पो, प्रेम एक्का, थियोदोर खलखो, चंदन दोमनिक मिंज, त्योफिल खलखो, नीलम प्रकाश लकड़ा, जेराल्ड संजय बाड़ा, एरेनियुस मिंज, फ्रांसिस, मनोज कुजूर, सुमित तिग्गा, दामियन तोपनो, पात्रिक केरकेट्टा, ग्रेगोरी तिर्की, अजीत कुजूर, तिंतुस कुजूर, रजनी पुष्पा तिर्की, दिव्या सरिता मिंज, मंजू बेक, विवयानी लकड़ा, लीली कल्याणी मिंज आदि शामिल थे.

जगह-जगह की गयी पवित्र संक्रामेंत की आराधना : शोभायात्रा के दौरान शहर में जगह-जगह पर पवित्र संक्रामेंत की आराधना की गयी. इस दौरान सफेद वस्त्र धारण किये बच्चे-बच्चियां पुष्पवर्षा कर रहे थे. शोभायात्रा में शामिल विश्वासी अपने हाथ में छोटे-छोटे रंग-बिरंगे झंडे थामे यीशु का जयकारा करते चल रहे थे. शोभायात्रा में परमपिता परमेश्वर, प्रभु यीशु व मां मरियम के गीत व भजन बज रहे थे.

ताजिया ने शोभायात्रा की बढ़ायी शोभा

ख्रीस्त राजा पर्व को लेकर विभिन्न गांवों की मंडलियों व छात्रावासों द्वारा आकर्षक ताजिया बनायी गयी थी. ख्रीस्त विश्वासी शोभायात्रा के दौरान ताजिया को साथ लेकर चल रहे थे. सभी ताजिया को आकर्षक रूप से सजाया गया था. प्राय: जो शोभायात्रा को और भी अधिक शोभायमान बना रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola