कांग्रेस की नीतियों को घर-घर पहुंचायें कार्यकर्ता

सर्किट हाउस में गुमला प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक
गुमला. गुमला प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक मंगलवार को प्रखंड अध्यक्ष गुलाम सरवर की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में हुई. इसमें प्रखंड स्तर के तीनों मंडलों व विभिन्न पंचायतों के पदधारी उपस्थित थे. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष गुलाम सरवर ने कहा कि कांग्रेस की नीति और सिद्धांतों को घर-घर तक पहुंचाने की जरूरत है. कहा कि कांग्रेस जनहित से जुड़े तमाम बातों को ध्यान में रख कर कार्य करने वाली पार्टी है. ऐसे में हम सभी कांग्रेससियों की जिम्मेवारी और बढ़ जाती है. कहा कि झारखंड सरकार द्वारा चलायी जा रही जनहित कार्यक्रम को लोगों को बताना है और इससे उचित फायदा दिलाने की दिशा में कार्य करना है. उन्होंने भारत की जनगणना 2027 की चर्चा करते हुए कहा कि इस जनगणना की रूपरेखा को ग्रामीणों को समझना होगा, ताकि किसी परिस्थिति में वोटरों का नाम नहीं छूटे और जिनका नाम छूट गया है, वह अवश्य जुड़ जाये. कहा कि प्रत्येक मंडल में कार्यक्रम सुनिश्चित किये जायेंगे. बताया कि 14 मई को उत्तरी मंडल, 17 को पूर्वी मंडल व 21 मई को दक्षिणी मंडल में कार्यक्रम की तिथि तय की गयी है. हम सभी का लक्ष्य कांग्रेस पार्टी को मजबूती करना और अधिक से अधिक संपर्क बना कर पार्टी की नीति को घर-घर पहुंचाना है. बैठक में उपाध्यक्ष समा देवी सिंह, लखन राम, जीरामुनी उरांव, छोटेया उरांव, सरवर हुसैन, बालेश्वर उरांव, घुड़ा उरांव, रहमान अंसारी, उदय उरांव, एजाज आलम, विश्राम उरांव, बृजकिशोर उरांव, नारायण एक्का, राजा खड़िया, विजय उरांव, मोहम्मद नासिर खान, रंथू महली, रोशन दयाल भगत, अलका मिंज, सुंदर उरांव, चुमनू उरांव, जयदीप सिंह, सुरेंद्र बिलूंग, दयामनी टोप्पो, जयदेव नायक, मनोहर उरांव, सरोज मिंज, दिव्या पूनम तिर्की, फूलवती कुजूर, रामकिशुन बड़ाइक, मोहम्मद सैफ अंसारी, शाहिद शाह, रमेश उरांव, मनोहर भगत आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










