सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक गंभीर

Updated at : 23 Jan 2026 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक गंभीर

घाघरा थाना के दोदांग के समीप शुक्रवार की शाम हुआ हादसा

विज्ञापन

घाघरा. घाघरा थाना के दोदांग के समीप शुक्रवार की शाम को सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि एक युवक जीवन मौत से लड़ रहा है. बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक बाइक पर थे और तीखा मोड़ होने के कारण मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे के बाद उसके एक अन्य दोस्त पीछे से आया और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को लेकर भाग गया. जबकि सड़क पर गिरे तीन युवक को वह तड़पता छोड़ दिया. तीनों घायलों को गुमला सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के क्रम में बिशुनपुर ग्राम निवासी अलबर्ट एक्का व सातो नवाटोली निवासी छोटू उरांव की मौत हो गयी, जबकि घाघरा प्रखंड के आदर ग्राम निवासी दीपक भगत गंभीर रूप से घायल है. हादसे के बाद तीनों घायलों को घाघरा पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से 108 एंबुलेंस की मदद से गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल गुमला भिजवाया गया. तीनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गुमला से घाघरा आ रहे थे. तीखा मोड़ व बाइक की तेज गति होने के कारण सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गये, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उक्त मोटर साइकिल के पीछे एक अन्य मोटर साइकिल पर सवार दो युवक आ रहे थे, जहां घटना के बाद उक्त दुर्घटनाग्रस्त मोटर साइकिल को लेकर वे लोग फरार हो गये. तीनों घायलों को घटनास्थल पर ही छोड़ दिया. आशंका जतायी जा रही है कि पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे युवक उन लोगों का साथी हो और मोटरसाइकिल उनलोगों की थी. इस कारण वे मोटर साइकिल को लेकर फरार हो गया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि कई युवक टोली बना कर बाइक से घूमने गुमला आये थे. मौज मस्ती करने व शराब का सेवन करने के बाद बाइक से वापस अपने घर जा रहे थे, तभी हादसा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola