गुमला में कीटनाशक दवाई खाने से दो लोगों की मौत, सदर अस्पताल में चल रहा था इलाज

Updated at : 01 May 2023 12:53 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला में कीटनाशक दवाई खाने से दो लोगों की मौत, सदर अस्पताल में चल रहा था इलाज

घटना के संबंध में पूर्व होमगार्ड जवान की पुत्री सुलेखा कुमारी ने बताया कि उसके छोटे भाई बसंत महतो की मानसिक स्थिति खराब है. इससे वे चिंतित थे. तनाव में आकर उसने आज कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया.

विज्ञापन

गुमला में दो लोगों की मौत कीटनाशक खाने से हो गयी है. दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था. मृतकों में कोईनजारा निवासी सह पूर्व होमगार्ड जवान रामपाल महतो(55) व अरमई महुआ टोली निवासी कमला देवी(55) है. घटना की सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. और शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया. घटना के संबंध में पूर्व होमगार्ड जवान की पुत्री सुलेखा कुमारी ने बताया कि उसके छोटे भाई बसंत महतो की मानसिक स्थिति खराब है.

उसके पिता ने उसकी काफी इलाज कारायी, लेकिन वह ठीक नहीं हो पाया. जिससे वे चिंतित थे. इसके बाद उन्होंने कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया जिससे वह गंभीर हो गये. आनन-फानन में हमलोगों ने उन्हें सदर अस्पताल गुमला कराया, जहां आज उनकी मौत हो गयी. दूसरी घटना अरमई महुआटोली की है.

घटना के संबंध में मृतक कमला देवी के पति माधव उरांव ने मृतक को बताया कि किसी घरेलू विवाद के कारण उनकी आक्रोशित हो गयी. इसके बाद उन्होंने कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया. स्थिति को देखते हुए तुरंत सदर अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया. जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola