दो ने की आत्महत्या व एक की सड़क हादसे में गयी जान
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
गुमला जिले में तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन युवकों की मौत
विज्ञापन
गुमला. जिले में तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन युवकों की मौत हो गयी. रायडीह में फांसी लगा कर व सिसई में कुआं कूद कर दो युवकों ने आत्महत्या की, जबकि रायडीह में सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गयी.
रायडीह : घरेलू समस्या से परेशान युवक ने की आत्महत्या
रायडीह थाना के लुदाम कोठाटोली गांव निवासी जगरनाथ खड़िया (22) ने गांव में लगे हाई टेंशन बिजली टावर में प्लास्टिक रस्सी से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. इसकी सूचना रायडीह पुलिस को मिलते रायडीह थानेदार संदीप कुमार यादव दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने शव को बिजली टावर से उतरवाया व पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के संबंध में मृतक की मां पार्वती देवी ने बताया कि सुबह सात बजे मैं खेत की ओर जारी रही थी, तभी गांव का एक युवक आया और बताया की आपका बेटा जगरनाथ खड़िया बिजली के टावर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है. आपाधापी में मैं वहां पहुंची, तो मेरा बेटा टावर में प्लास्टिक रस्सी के सहारे मृत लटका हुआ था. आत्महत्या के कारण पूछने पर बताया कि मेरा बेटा घर की हालात को लेकर कुछ दिनों से अधिक तनाव में था.रायडीह : सड़क हादसे में युवक की मौत
रायडीह थाना क्षेत्र में रविवार की मध्य रात्रि शंख मोड़ के समीप हुए सड़क दुर्घटना में सुरसांग थाना क्षेत्र के चिरोडांड़ गांव निवासी असीम कुल्लू (28) की घटनास्थल पर मौत हो गयी. घटना की सूचना पर रायडीह थाना के थानेदार संदीप कुमार यादव दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में करते हुए पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. जानकारी के अनुसार असीम कुल्लू रविवार को अपने रिश्तेदार के घर मांझाटोली छठी कार्यक्रम में आया था और शाम में खाना पीना खाकर अपने घर चिरोडांड़ के लिए निकला था. पर वह शंख मोड़ के समीप स्वयं अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे अंदरूनी चोट लगी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.सिसई : शराबी ने कुआं में कूद कर की आत्महत्या
सिसई थाना के लकेया बांसटोली निवासी सुंदर ठाकुर (24) की कुंआ में डूबने से सोमवार को मौत हो गयी. सिसई पुलिस सूचना मिलते शव को कुआं से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. जानकारी के अनुसार मृतक शराबी था. रविवार को वह एक रिश्तेदार के यहां दशकर्म में शामिल होने गया था. वह उधर से नशे की हालत में घर लौटा था. रात नौ बजे के आसपास वह घर के समीप बने एक कुआं में कूद गया था और कुआं से निकल कर भींगे कपड़े में ही बस्ती की ओर घूमने चला गया. रात में नहीं लौटने पर पत्नी खाना खाकर सो गयी. नशे की हालत में रहने पर सुंदर ठाकुर रात में घर नहीं लौटता था. जिससे पत्नी घटना की रात पति की खोजबीन नहीं की. सुबह स्थानीय निवासियों ने सुंदर के शव को कुआं में देख उसकी पत्नी को इसकी जानकारी दी. सुंदर ठाकुर का एक साल पहले शादी हुई थी. उसकी पत्नी गर्भवती है. पति की मौत से उसका रो-रो कर बुरा हाल है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










