धर्मांतरण के विरुद्ध आदिवासियों ने भरी हुंकार

Updated at :12 May 2026 9:46 PM
विज्ञापन
धर्मांतरण के विरुद्ध आदिवासियों ने भरी हुंकार

जनजाति सुरक्षा मंच ने निकाला विशाल पैदल मार्च, की जनसभा

विज्ञापन

सिसई. जनजाति सुरक्षा मंच सिसई के तत्वावधान में मंगलवार को सोमेश्वर उरांव के नेतृत्व में धर्मांतरण के विरोध में विशाल पैदल मार्च निकाला गया. यह मार्च सिसई थाना स्थित सरना स्थल से शुरू होकर थाना रोड, मेन रोड और ब्लॉक मुख्यालय होते हुए जीता पतरा पहुंच जनसभा में तब्दील हो गया. कार्यक्रम में शामिल ॉआदिवासी समाज के लोगों ने अपनी संस्कृति की रक्षा और अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच करने का संकल्प लिया. आदिवासी नेता सोमेश्वर उरांव ने कहा कि समाज में धर्मांतरण को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने सभी से अपनी परंपराओं की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया. रांची जिला संयोजक जगन्नाथ भगत ने आरोप लगाया कि मिशनरियां आदिवासियों को भ्रमित कर उनके धर्म और अस्तित्व को खतरे में डाल रही है. प्रदेश मीडिया प्रभारी सोमा उरांव ने झारखंड सरकार व मिशनरियों पर निशाना साधते हुए कहा कि आरक्षण व आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए समाज को अब जागना होगा. संदीप उरांव ने कहा कि जनजाति सुरक्षा मंच वर्ष 2006 से बाबा कार्तिक उरांव के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए संघर्षरत है और अब यह आंदोलन अपने अंतिम चरण में है. उन्होंने दिल्ली यात्रा से पूर्व गांवों में धार्मिक अनुष्ठान कर एकता की प्रार्थना करने की अपील की. सभा में चंगाई सभाओं और शिक्षा-स्वास्थ्य के नाम पर गुमराह करने के प्रयासों के खिलाफ नारेबाजी हुई. संचालन सनी उरांव टोप्पो ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सुमित कुमार महली ने दिया. मौके पर दिनेश उरांव लकड़ा, बंदी मिंज, विश्व भूषण खड़िया, सच्चिदानंद उरांव, संजय वर्मा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola