विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

Published at :08 May 2026 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

विज्ञापन

गुमला. मात्स्यिकी विज्ञान कॉलेज में चेतना, जागरूकता, सजगता व सृजनात्मक चिंतन विषय पर आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव प्रतियोगिता के विजेताओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. समारोह का उदघाटन मुख्य अतिथि जिला मत्स्य पदाधिकारी कुसुमलता ने किया. मुख्य अतिथि व निर्णायक मंडल द्वारा विजेताओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. लाइट वोकल व देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले ध्रुव कुमार दास को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. वहीं क्विज, एलोक्यूशन, वाद-विवाद एवं एक्सटेंपोर स्पीच प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी क्रमशः अशोक टोप्पो व सोनू कुमार, आयुषी कुमारी, हर्ष त्रिवेदी एवं अमन हांसदा को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किय गया. ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, कार्टूनिंग व रंगोली प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी क्रमशः कुमारी प्रियंका, रितिका विल्होर, सृष्टि कुमारी, श्यामली कुमारी एवं सृष्टि कुमारी को सम्मानित किया गया. मोनो एक्ट प्रतियोगिता के विजेता पंकज कुमार सहित सामूहिक नृत्य, सामूहिक गान, वन एक्ट प्ले एवं माइम प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया. मौके पर कुसुमलता ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर कस्तूरी चट्टोपाध्याय ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola