ePaper

एक शिक्षक के भरोसे 90 बच्चों का भविष्य

Updated at : 13 Feb 2026 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
एक शिक्षक के भरोसे 90 बच्चों का भविष्य

राजकीय प्रावि घट्टा सतपारा में शिक्षकों का अभाव, शौचालय व किचन शेड भी नहीं

विज्ञापन

गुमला. गुमला के घटगांव पंचायत स्थित घट्टा सतपारा में संचालित राजकीय प्राथमिक विद्यालय (गुमला वन) में शिक्षक व मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है. मात्र दो कमरों वाले इस विद्यालय में वर्ग एक से पांच तक पढ़ाई होती है, जिसमें करीब 90 बच्चे नामांकित हैं. विद्यालय में शिक्षकों का घोर अभाव है. बीते चार-पांच सालों से मात्र एक सरकारी शिक्षक 90 बच्चों का किसी प्रकार भविष्य संवारने में लगे हैं. साथ ही विद्यालय में पेयजल, शौचालय, किचन शेड जैसी मूलभूत सुविधाएं है ही नहीं. विद्यालय तक पहुंच पथ की स्थिति भी ठीक नहीं है. विद्यालय में एक शौचालय है, जो जर्जर अवस्था में पड़ा है. विद्यालय के बच्चे-बच्चियां खुले में शौच जाते हैं. किचन शेड के अभाव में विद्यालय के बरामदे में ही बच्चों का दोपहर का भोजन बनाया जाता है. विद्यालय की चहारदीवारी भी नहीं है. विद्यालय प्रबंधन समिति व गांव के लोगों ने विद्यालय में व्याप्त इन समस्याओं को उपायुक्त गुमला से दूर करने की मांग की है. विशेषकर शिक्षक नियुक्ति कराने की मांग की है. बताते चले कि घटगांव पंचायत में ही राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोराडांड़ व काटासारू विद्यालय में भी शिक्षकों का टोटा है.

कैसे संवरेगा हमारे बच्चों का भविष्य

राजकीय प्रावि प्रबंधन समिति के प्रदीप सिंह, बबलू खेरवार, चंद्रमोल सिंह, राजकुमार देवी समेत गांव के लोगों ने बताया कि उनके गांव में मात्र एक ही विद्यालय है, जहां गांव के सभी बच्चे पढ़ाई करते हैं. लेकिन विद्यालय में शिक्षक की कमी है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि एक शिक्षक के भरोसे क्या होगा. कैसे संवरेगा हमारे बच्चों का भविष्य.

छह बार आवेदन देने के बाद भी नहीं हुई शिक्षकों की नियुक्ति

विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बताया कि विद्यालय में शिक्षक नियुक्ति की मांग को लेकर शिक्षा विभाग में करीब छह बार आवेदन दिया गया है. लेकिन अभी तक विद्यालय में और शिक्षक की नियुक्ति नहीं होना गांव व गांव के बच्चों के लिए दुर्भाग्य की बात है. समिति के लोगों ने विद्यालय में शौचालय, किचन शेड व चहारदीवारी भी नहीं है. प्रशासन इस समस्या पर ध्यान दें और समस्या का हल करें, ताकि हमारे बच्चे भी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola