गुमला के 26 लैंपस को हर दिन करीब 500 क्विंटल धान खरीदारी करने का मिला टारगेट, रेस में जिला आपूर्ति विभाग

Updated at : 21 Feb 2022 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला के 26 लैंपस को हर दिन करीब 500 क्विंटल धान खरीदारी करने का मिला टारगेट, रेस में जिला आपूर्ति विभाग

jharkhand news: किसानों से धान खरीदारी करने को लेकर जिला आपूर्ति विभाग, गुमला रेस है. जिले के 26 लैंपसों को हर दिन धान खरीदारी का रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है. वहीं, प्रति लैंपस करीब 500 क्विंटल धान खरीदारी का टारगेट दिया गया है.

विज्ञापन

Jharkhand news: गुमला जिले के किसानों से धान अधिप्राप्ति (खरीदारी) करने को लेकर जिला आपूर्ति विभाग गुमला रेस है. विभाग ने जिले में संचालित कुल 26 लैंपसों के संचालकों को हर दिन 400 से 500 क्विंटल धान खरीदारी करने का टारगेट दिया है.

83265.98 क्विंटल धान की हुई खरीदारी

बता दें कि जिले में संचालित 26 लैंपसों के माध्यम से लगभग 1.50 लाख क्विंटल धान खरीदारी का लक्ष्य निर्धारित है. 15 अगस्त, 2021 लैंपसों के क्रय केंद्र का विधिवत उदघाटन के साथ धान खरीदारी काम शुरू हुआ. अब इधर, 68 दिनों (15 अगस्त 2021 से 20 फरवरी 2022 तक) में कुल 83265.98 क्विंटल धान की खरीदारी हो चुकी है.

31 मार्च, 2022 तक लैंपसों में धान की होगी खरीदारी

लैंपसों में धान खरीदारी का काम 31 मार्च, 2022 तक होना है. इसलिए अभी भी धान खरीदारी के लक्ष्य को पूरा करने के लिए 39 दिन शेष है. इन 39 दिनों में और 66734.02 क्विंटल धान का खरीदारी करना है. इसको ध्यान में रखते हुए विभाग की ओर से सभी लैंपसों को हर दिन 400 से 500 क्विंटल धान खरीदारी करने एवं खरीदारी का रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

Also Read: Jharkhand news: कस्तूरबा स्कूल गुमला की 28 छात्राएं फूड प्वाइजनिंग की शिकार, 7 बीमार, दो की स्थिति गंभीर
बैंक डिटेल मांगने वालों से रहें सावधान

साथ ही लैंपस संचालकों को घर-घर जाकर अपने धान को लैंपस में बिक्री करने के लिए प्रेरित करने एवं मोबाइल फोन से धान की सब्सिडी का पैसा देने की बात कहकर बैंक डिटेल मांगने वालों धोखेबाजों के झांसे में नहीं आने के लिए जागरूक करने का भी निर्देश दिया है.

लैंपसवार धान खरीदारी का लक्ष्य व खरीदारी की स्थिति

लैंपस : लक्ष्य (क्विंटल में) : खरीदारी (क्विंटल में)
आदर : 15,831.84 : 2226.56
बनारी : 28,281.73 : 5530.39
बरवेनगर : 12,996.32 : 295.97
बेलागढ़ा : 22,504.96 : 1045.86
भरनो : 22,353.90 : 2552.72
बिलिंगबीरा : 3327.07 : 950.38
चुंदरी : 17,267.68 : 2690.56
डहुपानी : 10,610.56 : 885.27
डोंबा : 33,842.96 : 2713.53
डुमरी : 37,013.20 : 3861.18
गुमला : 80,463.91 : 6377.31
जैरागी : 12,896.96 : 863.03
जोरी : 10,193.76 : 2467.90
कटकाही : 2,56,897.79 : 8225.51
खटखुरा : 26,278.54 : 1996.36
कोटाम : 19,014.54 : 3743.64
कुड़ोछत्तरपुर : 49,388.16 : 4706.89
लरंगो : 13,943.76 : 2478.76
मंझगांव : 6621.44 : 1479.39
मेराल : 10,601.33 : 1470.39
पालकोट : 1,37,643.26 : 11,399.50
सिसई : 57,309.28 : 4496.66
सुरहु : 51,256.98 : 4098.48
तेतरा : 57,897.97 : 2312.38
टोटांबी : 43,308.90 : 3473.74
उत्तरी पालकोट : 16,086.56 : 1405.98

लक्ष्य से अधिक धान खरीदारी करने का हो रहा प्रयास : डीएसओ

इस संबंध में गुमला डीएसओ गुलाम समदानी ने कहा कि किसानों से धान अधिप्राप्ति के लक्ष्य को पूरा करने के लिए आपूर्ति विभाग प्रयासरत है. इसके लिए सभी लैंपस संचालकों को हर दिन 400 से 500 क्विंटल धान खरीदारी करने का निर्देश दिया गया है. जिसे हर हाल में पूरा किया जायेगा. इसके साथ ही लक्ष्य से भी अधिक धान खरीदारी करने का प्रयास कर रहे हैं.

Also Read: अब गुमला के किसानों से हो रही ठगी, सब्सिडी का पैसे देने की बात कहकर मांगा जा रहा बैंक डिटेल


रिपोर्ट : जगरनाथ पासवान, गुमला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola