डुमरी की बेटियों ने सरहुल में प्रतिभा का प्रदर्शन किया
Published by : VIKASH NATH Updated At : 26 Mar 2026 8:37 PM
डुमरी प्रखंड की बेटियां शशि किरण कुजूर और पूजा कुमारी ने राजधानी रांची में आयोजित सरहुल महोत्सव में अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया.
प्रतिनिधि, डुमरी डुमरी प्रखंड की बेटियां शशि किरण कुजूर और पूजा कुमारी ने राजधानी रांची में आयोजित सरहुल महोत्सव में अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया. 21 मार्च को हुए इस भव्य आयोजन में दोनों ने झारखंड सरकार की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के साथ पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया. यह दृश्य न केवल आकर्षक था बल्कि पूरे डुमरी प्रखंड के लिए गर्व का क्षण भी बन गया. साधारण ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर राज्य स्तरीय मंच तक पहुंचना इन दोनों के लिए किसी सपने के सच होने जैसा है. वर्तमान में शशि किरण महिला कॉलेज रांची और पूजा कुमारी मारवाड़ी कॉलेज रांची में अध्ययनरत हैं. पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है. उनके पिता जगरनाथ भगत और बीरेंद्र भगत ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी खुशी का ठिकाना नहीं है. हमने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि हमारी बेटियां किसी मंत्री के साथ मंच साझा करेंगी. यह हमारे लिए गर्व और सम्मान का अद्भुत क्षण है. गांव के लोगों का कहना है कि इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










