पड़हा व्यवस्था मजबूत होगी, तो आदिवासी समाज मजबूत होगा : महेंद्र

पड़हा व्यवस्था मजबूत होगी, तो आदिवासी समाज मजबूत होगा : महेंद्र
गुमला. प्रखंड के वृंदा टोंगरीटोली आदिवासी समाज के लोगों की बैठक बसंत उरांव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उरांव बहुल क्षेत्रों में पड़हा व्यवस्था को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया. मौके पर मूली पड़हा के कहतो महेंद्र उरांव ने समाज के लोगों को पड़हा व्यवस्था, पेशा नियमावली व गांव स्तर पर पड़हा व्यवस्था के संचालन के लिए चुने जाने वाले पदाधिकारियों के बारे में जानकारी दी. कहा कि पड़हा व्यवस्था मजबूत होगी, तो आदिवासी समाज मजबूत होगा. आगामी बैठक में गांव स्तर पर पड़हा व्यवस्था की कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया गया. बैठक में कोल्हा पहान, गणेश पहान, दुखन पहानर, दुर्गा खड़िया, जितेंद्र उरांव, बलराम उरांव, साखी खड़िया, जगमोहन लोहरा, घूरन गोप, बसंत उरांव, शनिचर खड़िया, सोमा उरांव, जीतू पहान, सुनील उरांव, तपेश्वर उरांव, अर्जुन उरांव, भैयाराम उरांव, अनिल उरांव, लल्लू उरांव, संतोष उरांव, कृष्णा खड़िया, मोहन उरांव, चमरा उरांव, एतवा उरांव, कपिलदेव उरांव, जगरनाथ उरांव, जग्गू खड़िया, विजय इंदवार, घिरपाल चीक बड़ाइक समेत अन्य मौजूद थे.
लायंस क्लब ने नेताजी को दी श्रद्धांजलि
गुमला. नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर लायंस क्लब गुमला ने पटेल चौक में नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर लायंस क्लब गुमला के अध्यक्ष मुरली मनोहर प्रसाद ने कहा है कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस के राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान है. उनका जीवन साहस, त्याग व देशभक्ति की प्रेरणादायी मिसाल है. नेताजी के विचार आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा देते हैं. मौके पर रीजनल चेयरपर्सन लायन अशोक जायसवाल, जॉन चेयर पर्सन शंकर लाल जाजोदिया, लायन सत्येंद्र गुप्ता, लायन महेश प्रसाद गुप्ता, लायन हेमंत कुमार, लायन संजीव उर्वशी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




