अभिभावक व मार्गदर्शक थे सीताराम फोगला : अध्यक्ष

Updated at : 20 Apr 2025 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
अभिभावक व मार्गदर्शक थे सीताराम फोगला : अध्यक्ष

चेंबर के संस्थापक अध्यक्ष की आठवीं पुण्यतिथि मनायी गयी

विज्ञापन

चेंबर के संस्थापक अध्यक्ष की आठवीं पुण्यतिथि मनायी गयी

गुमला. चेंबर कार्यालय में रविवार को चेंबर के संस्थापक अध्यक्ष स्व सीताराम फोगला की आठवीं पुण्यतिथि मनायी गयी. चेंबर पदधारियों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. चेंबर अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा के श्री फोगला हमारे अभिभावक व मार्गदर्शक थे. उन्होंने गुमला में 1993 में व्यापारियों के लिए गुमला चेंबर की नींव रखी. कहा कि उनके बताये रास्ते पर गुमला चेंबर का विस्तार हो चुका और व्यापारी हित में काम भी किया जा रहा हैं. क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने कहा के स्व फोगला ने गुमला में सिर्फ चेंबर की नींव ही नहीं रखी थी, बल्कि उन्होंने व्यापारियों के लिए एक प्रेरणास्रोत का काम किया. हम उन्हें अपना आदर्श मानते हैं. निवर्तमान अध्यक्ष दामोदर कसेरा ने कहा है कि स्व फोगला 1993 में गुमला चेंबर को शुरू किया और लगातार 1997 तक चेंबर के अध्यक्ष भी रहे. मौके पर उपाध्यक्ष अभिजीत जायसवाल, राजेश लोहानी, निवर्तमान अध्यक्ष दामोदर कसेरा, कोषाध्यक्ष अमित गोलू, सह सचिव प्रणय साहू, पीआरओ आदित्य गुप्ता, मुन्नीलाल साहू, बाबू गुडलक, बृज फोगला, राहुल केशरी, विक्की वर्मा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola