ePaper

पिकअप व ऑटो की टक्कर में एक की मौत, कई घायल

Updated at : 22 Jan 2026 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
पिकअप व ऑटो की टक्कर में एक की मौत, कई घायल

पिकअप व ऑटो की टक्कर में एक की मौत, कई घायल

विज्ञापन

गुमला. रायडीह थाना के सिलम गांव के समीप एक अज्ञात पिकअप ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. घटना में ऑटो में सवार चार युवक घायल हो गये, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया. डॉक्टर ने सोनू साहू (22 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया. वहीं उसके दोस्त बादल नायक, गुड्डू साहू व अंकित खेरवार घायल हो गये. घटना के संबंध में मृतक के भाई सचिन साहू ने बताया कि सोनू साहू अपने तीन दोस्तों के साथ सिलम बाजार गया था, जहां से ऑटो में सवार होकर अपने घर करौंदी आ रहा था. इस दौरान सिलम ढलान के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पीछे से ऑटो को टक्कर मार दी. हालांकि ऑटो में अन्य यात्री में सवार थे. उन्हें भी हल्की चोट लगी है. चालक भी घायल है.

सड़क हादसे में तीन घायल

गुमला. डेवीडीह के समीप गुरुवार की शाम के करीब छह बजे बाइक सवार दो लोगों द्वारा एक वृद्ध को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोग गिर कर घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया गया है. जहां इलाज चला है. विकास उरांव (25), व सुखराम उरांव (20) फोरी अरिंगटोली निवासी दोनों एक बाइक पर सवार होकर छोटा खटंगा गये थे. वहां से लौटने के क्रम में डेवीडीह निवासी धनी नायक 50 वर्षीय को टक्कर मार दी. इसमें तीनों गिर करल घायल हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola