देसी शराब के साथ विक्रेता गिरफ्तार

भेजा गया जेल
बिशुनपुर. थाना क्षेत्र के बनारी गूंगाटोली निवास मोहन हजाम को तीन गैलेन देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर पुलिस ने मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी उदेश्वर पाल को सूचना मिली थी कि मोहन हजाम अपने घर में अवैध रूप से महुआ शराब बनाने व बिक्री करने का काम करता है. इसकी सत्यता के लिए सअनि जोहन लकड़ा अपनी टीम के साथ उक्त घर पर पहुंच छापेमारी की, जहां तीन गैलेन लगभग 30 लीटर महुआ शराब व शराब बनाने के लिए रखे गये जावा महुआ को जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं जावा महुआ को मौके पर नष्ट कर दिया गया, जबकि तीन गैलेन शराब के साथ आरोपी को बिशुनपुर थाना लाया गया, जहां पूछताछ के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




